देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Category: Indore

TimeNewsIndore
Indore

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

बात यहां से शुरू करते हैं मध्यप्रदेश के उप चुनाव में कांग्रेस के बाद कमलनाथ के नेतृत्व पर बड़े सवाल खड़े होने शुरू हो गये हैं। कमलनाथ की वरिष्ठता के कारण कोई खुलकर भले…

December 7, 2020 · 1 min read
सांप्रदायिकता भंग करने की साजिश कर रहे इरादो को पुलिस ने किया नाकाम

Indore

सांप्रदायिकता भंग करने की साजिश कर रहे इरादो को पुलिस ने किया नाकाम

6 दिसंबर शौर्य दिवस पर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने को लेकर पुलिस ने साजिशकर्ता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है सांप्रदायिकता भड़काने की साजिश करने वाले पीएफआई इंदौर के अध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया अर्थात पीएफआई द्वारा 6 दिसंबर को सांप्रदायिकता भंग करने की साजिश को छतरीपुरा थाना पुलिस ने नाकाम कर दिया है .पूरे शहर में विवादित पर्चे छपवा कर चस्पा करने की तैयारी कर रहे पीएफआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद सईद को छतरीपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है बाबरी मस्जिद विध्वंस बरसी 6 दिसंबर के पूर्व यह पर्चे पूरे शहर में चस्पा करने का षड्यंत्र रचा गया था पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है इंदौर पश्चिम के एडिशनल एसपी राजेश व्यास ने बताया कि आरोपी सईद के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी कि वह जिले में सक्रिय पीएफआई कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर पूरे शहर में सांप्रदायिकता भड़काने के लिए पर्चा चस्पा करवाने वाला है इसके चलते आरोपी ने मऊ नाका कब्रिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्रों में कुछ पर्चे चस्पा भी कर दिए थे पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मोहम्मद सईद को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सांप्रदायिकता भड़काने की साजिश का प्रकरण दर्ज कर उसके विरुद्ध धारा 298, 505 (2), 188 का केस दर्ज किया है

प्रोफेशनल तरीके से अपराध करने वाले गैंग का पर्दाफाश गिरोह के 5 सदस्यो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore

प्रोफेशनल तरीके से अपराध करने वाले गैंग का पर्दाफाश गिरोह के 5 सदस्यो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जैसे-जैसे इंदौर शहर बढ़ता जा रहा है वैसे वैसे शहर में अपराध भी बढ़ते जा रहे हैं इंदौर में कुछ गैंग प्रोफेशनल तरीके से अपराधों को अंजाम दे रही हैं हाल ही में चंदननगर पुलिस ने एक गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल है इनके पास से बड़ी तादाद में लूट का माल बरामद हुआ है इंदौर पुलिस को अपराधियों के एक बड़ा गैंग गिरफ्तार करने में सफलता मिली है इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस ने इंदौर में अपराध को अंजाम देने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल है अपराधियों के पास से लूट नकबजनी का माल बड़ी मात्रा में जप्त हुआ है इस गैंग में इंदौर के थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के भीम नगर में रहने वाली 15 महिलाएं और कई पुरुष शामिल हैं यह महिलाएं और पुरुष विवाह एवं धार्मिक समारोह में जाकर वहां मौजूद लोगों के नगद और आभूषण उड़ा लिया करते थे फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिलाएं भी शामिल है यह गैंग प्रोफेशनल तरीके से किसी भी वारदात को अंजाम देते थे इस गैंग में शामिल महिलाएं अकेली महिलाओं को निशाना बनाती थी यह महिलाएं किसी भी घर में बहाने से घुसकर उस घर की रेकी कर दिया करती थी इसके बाद वह गैंग में शामिल पुरुषों को बता कर नकबजनी और लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले सुनार दीपक सोनी को भी गिरफ्तार किया है पुलिस ने इस गिरोह की मुख्य सरगना भूरी को गिरफ्तार किया है इस गैंग ने मध्य प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में भी वारदातों को अंजाम दिया है पूछताछ में इस गैंग ने तीन थानों की 15 वारदातें कबूली है और लगभग इनके पास से बीस लाख से अधिक का सोना भी बरामद किया गया है

इंदौर में खजराना का नाम बदलने की मांग सांसद शंकर लालवानी का बयान

Indore

इंदौर में खजराना का नाम बदलने की मांग सांसद शंकर लालवानी का बयान

भोपाल के ईदगाह हिल्स से उठी नाम परिवर्तन की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ईदगाह हिल्स के अलावा होशंगाबाद और इंदौर के खजराना इलाके का नाम बदलने की मांग सांसद शंकर लालवानी ने कर दी है।

उपचुनाव के चलते स्पेशल सर्विलेंस टीम को एक कार से मिले 50 लाख रूपये किए जब्त

Indore

उपचुनाव के चलते स्पेशल सर्विलेंस टीम को एक कार से मिले 50 लाख रूपये किए जब्त

दरअसल इंदौर सांवेर विधानसभा उपचुनाव के दौरान 7 अक्टूबर को एक कार की जांच में स्पेशल सर्विलेंस टीम को 50 लाख 90 हजार रुपए मिले थे, जो आयकर विभाग को सौंप दिए गए थे।

TimeNewsIndore

Indore

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा सीट बेल्ट जागरुकता अभियान चलाया गया

दिनांक 5 दिसम्बर को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न चौराहों पर जागरूकता अभियान चलाया गया ।

शौर्य दिवस तो आज भी प्रासंगिक है 6 दिसंबर का बाबरी विध्वंस

Indore

शौर्य दिवस तो आज भी प्रासंगिक है 6 दिसंबर का बाबरी विध्वंस

इंदौर में बाबरी मस्जिद विध्वंस 6 दिसंबर को हिंदू संगठन शौर्य दिवस मनाता आया है इस अवसर पर हिंदू संगठन विभिन्न कार्यक्रम करते हैं लेकिन कोरोना कॉल के चलते सभी सार्वजनिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है इंदौर पुलिस ने शौर्य दिवस को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को देखते हुए सख्त सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं।

↑