देश की बात, आपके शहर से
Indore23°COvercast
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper

TimeNews Desk

Category: Indore

एक अज्ञात लाश की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मोके पर पहुँच कर जांच शुरू की
Indore

एक अज्ञात लाश की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मोके पर पहुँच कर जांच शुरू की

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिला। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के पास मिले आईडी कार्ड से मृतक की पहचान की। परिजनों के अनुसार मृतक लॉकडाउन…

December 12, 2020 · 1 min read
33 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूल कर दी अपनी जान

Indore

33 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूल कर दी अपनी जान

इंदौर में लगातार आत्महत्या के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला हीरा नगर थाना क्षेत्र का है। जहां 33 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

खाती पूरा व कोठारी मार्केट क्षेत्र में लगातार चोरी के मामलो को देखते हुए व्यापारियो ने पुलिस पर उठाए सवाल

Indore

खाती पूरा व कोठारी मार्केट क्षेत्र में लगातार चोरी के मामलो को देखते हुए व्यापारियो ने पुलिस पर उठाए सवाल

इन्दौर शहर में चोरिया रुकने का नाम नही ले रही है वही देर रात खाती पूरा व कोठारी मार्केट क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार दुकानों के ताले टूट रहे है जहाँ लाखो रुपय की चोरी लगातार हो रही है वही चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे कैद हो गई जिसको लेकर व्यापारी का एक प्रतिनिधि मंडल ने डीआईजी ऑफिस पहुचकर ज्ञापन दिया इन्दौर आईजी के सख्त निर्देश के बाद भी रात्रि गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे है दरसअल पूरा मामला इन्दौर के खाती पूरा व कोठारी मार्केट में लगातार चोरी हो रही है वही देर रात करीब सात से आठ दुकानों के ताले टूटे गए जिसमे चोर सिर्फ नगद लाखो रुपय ले फरार हो गए है वही नाराज व्यापारी द्वारा ने डीआईजी आफिस पहुच कर ज्ञापन दिया और रात्रि गस्त को लेकर भी सेंटर कोतवाली की पुलिस पर सावलिया खड़ा किया वही व्यपारियो का कहना है कि पुलिस द्वारा रात्रि गस्त भी नही की जा रही है जिससे चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है वही चोरी की पूरी घटना दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें चोर चोरी करते हुए साफ नजर आ रहा है वही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है

सीनियर सिटीजन पर लगातार बड़ रहे अपराध को लेकर पुलिस ने सीनियर सिटीजन को तुरंत मदद का विश्वास दिया

Indore

सीनियर सिटीजन पर लगातार बड़ रहे अपराध को लेकर पुलिस ने सीनियर सिटीजन को तुरंत मदद का विश्वास दिया

इंदौर शहर में बुजुर्गों के साथ लगातार वारदातें होती रहती है खासकर ऐसे बुजुर्ग जो अकेले रहते हैं उनकी मदद गार बनी है तो इंदौर पुलिस जो ऐसे बुजुर्गों की देखभाल कर रही है वह उन्हें तकलीफ पड़ने पर तुरंत उपलब्ध होने का हौसला भी दे रही है।

अरब सागर में बने सिस्टम से कई इलाके भीगे इंदौर मे भी इसका असर देखने को मिला

Indore

अरब सागर में बने सिस्टम से कई इलाके भीगे इंदौर मे भी इसका असर देखने को मिला

अरब सागर से मिल रही नमी के कारण इंदौर में कल रात से शुरू हुआ मावठा गिरने का सिलसिला सुबह तक लगातार जारी रहा कभी हल्की तो कभी तेज बारिश ने शहर के मौसम में ठंडक घोल दी है वही सुबह से ही शहर में हल्के कोहरे की चादर छाई रही जिसके कारण लोगों को आवाजाही परेशानी का सामना करना पड़ा वही टेकारी शुरू हुए बारिश के सिलसिले में लोगों को छाती और रेनकोट के इस्तेमाल पर एक बार फिर मजबूर कर दिया।

युवक युवतियो को नशे की लत का आदि बना रहे गिरोह के आरोपियों से आईजी द्वारा पूछताछ

Indore

युवक युवतियो को नशे की लत का आदि बना रहे गिरोह के आरोपियों से आईजी द्वारा पूछताछ

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाला शहर इंदौर इन दिनों लगातार जहां एक ओर प्रदेश सरकार एंटी माफिया सहित व्यक्तियों पर लगातार अभियान चला रही है इसी के तहत विजय नगर पुलिस ने पिछले दिनों सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था जिसमें बांग्लादेश से लाई गई युवतियों का यहां पर शारीरिक शोषण किया जाता था पूछताछ में अब तक पुलिस जिस्मफरोशी के धंधे के साथ-साथ नई युवा पीढ़ी को ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया था जिसमें कई महिलाएं और पुरुष शामिल है हाल ही में इस पूरे मामले को लेकर आईजी योगेश देशमुख विजय नगर थाने पहुंचे और आरोपियों से कई घंटों तक पूछताछ की है आईजी देशमुख ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ट्रक सप्लाई को लेकर इतने दिनों में लोग शामिल है उन पर लगातार कार्यवाही जारी है कई बड़े नाम सामने आने वाले हैं जिसको लेकर के तैयारियां की गई है वहीं एक एसआईटी टीम भी गठित की गई है अब तक पुलिस ने देह व्यापार और और ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी सागर जैन उर्फ सैंडो और उसके गिरोह के सदस्य कपिल पाटनी धीरज जॉर्ज विक्की पर्यानी यासमीन और अमरीन सद्दाम प्रीति और आंटी को अपनी गिरफ्त में लिया है जो रेस्टोरेंट्स कैफे पापा बाहर में ड्रग सप्लाई का काम करते थे फिलहाल बताया जा रहा है कि इस गिरोह के तार मुंबई और अन्य राज्यों तक फैले हैं

देखिये रक्षक बनी भक्षक-नशे मे धुत पुलिसकर्मी द्वारा एक युवती से बतमीजी और छेड़छाड़ करने का आरोप

Indore

देखिये रक्षक बनी भक्षक-नशे मे धुत पुलिसकर्मी द्वारा एक युवती से बतमीजी और छेड़छाड़ करने का आरोप

इंदौर के विजय नगर थाने पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब आईजी योगेश देशमुख ड्रग पेडलर मामले में पूछताछ करने थाने पहुंचे इसी दौरान लसूड़िया थाने में पदस्थ आरक्षक रवि यादव नशे में धुत भाग्यश्री कॉलोनी में अपनी ही किराएदार युवती के साथ बदतमीजी कर छेड़छाड़ करने लगा मौके पर पहुंची स्थानीय डायल हंड्रेड के पुलिस जवानों ने आरक्षक को पीटना शुरू कर दिया जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि युवक पुलिस महक में का ही एक जवान है तो स्थानीय पुलिस युवती के भाइयों के साथ अभद्रता करने लगी वही काफी मशक्कत के बाद नशे में धुत आरक्षक को थाने लेकर पहुंची जैसे ही थाने पहुंची तो आईजी योगेश देशमुख अंदर बैठे आरोपियों से पूछताछ कर रहे थे थाने में पदस्थ थाना प्रभारी थाने ही मौजूद एडिशनल एसपी और खुद एसपी भी भौचक्का रह गए नशे में धुत लहूलुहान पुलिसकर्मी को जैसे तैसे मेडिकल के लिए एमवाय रवाना किया गया लेकिन उससे पहले थाने पर काफी देर तक चिल्ला चोटकर पुलिसकर्मी हंगामा करता नजर आया आईजी के नजरो से मामला दबाने के चलते आनन-फानन में एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि युवती के द्वारा मुकदमा दर्ज किया जाए फिलहाल घबराए थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी आरक्षक रवि को मेडिकल के लिए एमवाय अस्पताल रवाना किया वही पुलिस अब इस मामले को मकान मालिक और किराएदार का आपसी विवाद बता रही है

आजाद नगर थाना क्षेत्र मे फंदे से लटकी मिली एक युवती की लाश

Indore

आजाद नगर थाना क्षेत्र मे फंदे से लटकी मिली एक युवती की लाश

इंदौर में आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं कुछ ऐसा ही मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी का है जहां 20 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली दरअसल मामला देर रात आजाद नगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाली 20 वर्षीय मुस्कान वर्मा नामक युवती ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे जब घर में आकर देखा तो मुस्कान फांसी के फंदे पर झूल रही थी इसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है वहीं पूरे मामले में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है

TimeNewsIndore

Indore

सांसद शंकर लालवानी ने कचरा प्रबंधन शुल्क जमा कराया, कहा इंदौर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए शुल्‍क भरना हमारी जिम्‍मेदारी

सांसद लालवानी ने नगर निगम कर्मियों को दिया शुल्‍कनिगम अधिकारी ने सांसद को बैच लगायासांसद ने नागरिकों से शुल्‍क समय पर जमा करने का निवेदन किया इंदौर स्‍वच्‍छता में नंबर वन इसलिए है क्‍योंकि आम लोगों के साथ-साथ हमारे जनप्रतिनिधी भी जागरुक है।

हॉस्पिटल की लापरवाही लोगो को कर रही है परेशान ओर गड़बड़ियों की शिकायत लगातार आ रही है

Indore

हॉस्पिटल की लापरवाही लोगो को कर रही है परेशान ओर गड़बड़ियों की शिकायत लगातार आ रही है

इंदौर के एमवाय अस्पताल की पोस्टमार्टम रूम की व्यवस्थाएं चरमरा सी गई है इंदौर के इस सबसे बड़े अस्पताल में इंदौर सहित इंदौर के आसपास के जिलों के मृत लोगों के पोस्टमार्टम होते हैं लेकिन समय पर डॉक्टरों के उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजन परेशान होते रहते हैं प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मैं गड़बड़ियों की शिकायत लगातार सामने आ रही है विशेष करके इस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम को लेकर व्यवस्थाएं काफी चरमरा चुकी है कुछ दिन पूर्व ही यहां पर रखा शव कंकाल के रूप में परिवर्तित हो गया था वही कई दिनों से एक बच्चे का शव फ्रीजर में रख कर कर्मचारी भूल गए थे अभी भी इंदौर के इस अस्पताल के पोस्टमार्टम डॉक्टर के आने का समय निर्धारित है लेकिन नहीं डॉक्टर और ना ही कर्मचारी समय पर पहुंचते हैं अपने बेटे का शव लेने पहुंचे रिटायर्ड टी आई ने बताया कि मैं अपने बेटे का शव लेने के लिए प्रातः 9:00 बजे से खड़ा हूं लेकिन पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टर उपलब्ध नहीं है जिसको लेकर काफी परेशानी हो रही है क्योंकि रिटायर टी आई रीवा के रहने वाले हैं और एक कार एक्सीडेंट में उनका बेटा जोकि आरक्षक के पद पर था घायल हो गया था जिसे एमवाई इलाज के लिए लाए थे वही एक्सीडेंट में उनकी बहू और नाती की मौत आष्टा में हो चुकी है तीनों के मृत शरीरों को लेकर उन्हें रीवा तक जाना है

↑