Indore
तिल्लोर के जंगलों महिला की अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैली
इंदौर से कुछ ही किलो मीटर दूर खुडैल थाना क्षेत्र के तिल्लोर के जंगलों में एक महिला की अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई वही महिला की लाश पूरी तरह से क्षतिग्रस्त जिससे महिला की पहचान नही हो पाई वही खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी दरसअल पूरा मामला इन्दौर के खुडैल थाना क्षेत्र के तिलोर चौकी का है जहाँ तिलोर के जंगल में एक महिला की लाश मिली वहीं वन विभाग के चौकीदार कमल जंगल की ओर भ्रमण कर रहे थे तभी वहां चौकीदार को एक महिला लाश दिखी तभी चौकीदार कमल ने अपने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और वन विभाग के अधिकारी ने खुडैल थाना और कंपेल चौकी पर तुरंत सूचना दी।
Abhishek Raghuvanshi December 25, 2020