कोविड 19 : क्या है जूम? बढ़ रहा है इस्तेमाल, लेकिन कितना सुरक्षित है?
वर्क फ्रॉम होम के चलन के कारण बढ़ रहा है वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप्स का इस्तेमाल. फाइल फोटो.
कोविड 19 के दौर में कई एप्स को पीछे छोड़ते हुए ज़ूम एप ने लोकप्रियता के शिखर पर अचानक पहुंचने का कीर्तिमान तो बना लिया है लेकिन साथ ही इस एप की टीम की मुसीबतें भी बढ़ गई हैं. एक तरफ, इस एप पर डेटा बेचने के आरोप हैं तो दूसरी तरफ हैकिंग तक की समस्याएं भी. जानें क्यों और कैसे आपको यह एप इस्तेमाल करना चाहिए.
दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वर्क फ्रॉम होम का चलन बढ़ा है. ऐसे में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कई तरह की मीटिंग्स और काम हो रहे हैं. इस ज़रूरत के चलते फि ज़ूम एप चर्चा में आ गया है क्योंकि एक तो यह सबसे लोकप्रिय एप बनकर उभरा है, वहीं इससे जुड़े कई सवाल खड़े हो गए हैं. इससे पहले कि आप भी इस एप का इस्तेमाल करें, पूरा ब्योरा विस्तार से समझने की ज़रूरत है.
क्या चीन के पास है एप की चाबी?
अमेरिका के कैलिफोर्निया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप ज़ूम का मुख्यालय ज़रूर है, लेकिन इसका ज़्यादातर टेक्निकल काम चीन में हुआ है. फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट में रणनीतिक अध्ययन केंद्र के फेलो जैकब हेलबर्ग के हवाले से कहा गया है कि ज़ूम की बड़ी इंजीनियरिंग टीम चीन बेस्ड है. हेलबर्ग ने यह भी कहा है कि इस एप पर संवेदनशील सूचनाओं का आदान प्रदान करना जोखिम भरा साबित हो सकता है क्योंकि इस एप का डेटा कलेक्शन चीनी कम्युनिस्ट पार्टी कर रही हो, ऐसा मुमकिन है.ज़ूम का दावा ‘कोई खतरा नहीं’
इस तरह के बयानों और सवालों के चलते कठघरे में आए ज़ूम ने दावा किया है कि यह एप सुरक्षा के कई अवसर देता है और यूज़रों के डेटा की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर कई कदम उठाता है. ज़ूम ने बीबीसी के साथ बातचीत में यह भी कहा कि यूनाइटेड किंगडम के रक्षा विभाग समेत कई अंतर्राष्ट्रीय संस्थान और सरकारी व गैर सरकारी इकाइयां इस एप का इस्तेमाल करती हैं या इस एप के साथ किसी किस्म की डील से जुड़ी हैं. उपभोक्ताओं को खतरा महसूस करने की ज़रूरत नहीं है.
वीडियो संबंधी कई एप्स को पछाड़ते हुए हाल में, ज़ूम अव्वल एप बनने में कामयाब हुआ.
क्यों आई इस सफाई की नौबत?
ज़ूम के सामने अपनी सफ़ाई पेश करने की नौबत इसलिए भी आई क्योंकि इस एप के खिलाफ़ हाल में एक मुकदमा और दावा ठोका गया है. सीबीएस न्यूज़ की बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के टॉप अभियोजन ज़ूम के सुरक्षात्मक कदमों की कड़ी जांच कर रहे हैं. इस जांच का कारण यह है कि कैलिफोर्निया में ज़ूम के खिलाफ एक दावा कर आरोप लगाया गया कि ज़ूम ने यूज़रों की इजाज़त के बगैर उनका पर्सनल डेटा को फेसबुक समेत कई बाहरी कंपनियों को बेच दिया.
क्यों है सुरक्षा को लेकर सवाल?
पहले भी इस एप से जुड़े सुरक्षात्मक उपायों को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. याहू की खबर की मानें तो जब पिछले हफ्ते यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने जब ट्वीट कर बताया था कि कैसे उन्होंने ज़ूम पर एक कैबिनेट मीटिंग की, तब भी एप की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हुए थे.
हैकिंग से भी रहें सतर्क
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बढ़ते दौर में हैकिंग भी एक खतरा बनकर उभरी है. फॉक्स न्यूज़ की रिपोर्ट कहती है कि एफबीआई ने कथित ‘ज़ूम बॉम्बिंग’ को लेकर सतर्क किया था, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हैकिंग से जुड़ा मुद्दा था. एफबीआई ने दावा किया था कि उसके पास ऐसी कई शिकायतें आईं कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोई अनजान व्यक्ति कॉन्फ्रेंस में जुड़ गया या किसी अनजान व्यक्ति ने पॉर्न या हेट तस्वीरों या भाषा के ज़रिए कॉन्फ्रेंस को बाधित करने की कोशिश की.
अब भी लोकप्रिय है ज़ूम
इस पूरे ब्योरे के बाद दो बातें साफ हैं कि ज़ूम किस तरह यूज़रों के डेटा की सुरक्षा को तवज्जो देता है, इसके खिलाफ सघन जांच चल रही है और दूसरी तरफ ज़ूम का दावा है कि उसने डेटा से कोई समझौता नहीं किया है. इसके बीच, याहू की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक महामारी के समय बने हालात के चलते ज़ूम को यूके में एप रैंकिंग में दूसरा सबसे लोकप्रिय एप और यूएस में पहला घोषित किया गया है.
ये भी पढ़ें:-
कोरोना वायरस : इटली से मिलने लगे हैं कुछ राहत के संकेत, जानिए कैसे
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए अमेरिका से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 2, 2020, 4:42 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहले
TechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहले
Technologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहले
Technologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहले
TechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहले
Technologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहले
TechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 21 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Technologyगूगल ने स्कूलों में एआई हटाने पर राजनीतिक विरोध का सामना किया 21 दिन पहले
Technologyस्नातक AI पर केंद्रित, पर पेशेवर ज्ञान कम 21 दिन पहले
TechnologyCrowdStrike ने एआई किल स्विच लॉन्च किया, आंतरिक एजेंट्स को रोकें 21 दिन पहले
TechnologyBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरी 21 दिन पहले
TechnologyJim Cramer: कम तेल कीमतों से स्टॉक्स को मिला बढ़ावा 22 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo की बिक्री के बाद अधिक उपलब्धता पर काम जारी 22 दिन पहले
TechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 25 दिन पहले
Technologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 25 दिन पहले
Technologyइंटेल के शेयर 21% गिरें PC स्लोडाउन के कारण 26 दिन पहले
TechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 26 दिन पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 26 दिन पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 26 दिन पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 27 दिन पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 27 दिन पहले
