देश की बात, आपके शहर से
होली-मिलन-समारोह के पोस्टर हटाए तो 150 प्रोफेसर्स को बंधक बनाया:इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में छात्र नेताओं की गुडांगर्दी, हॉल की बिजली भी बंद की
देश 0 बार पढ़ी गई

होली-मिलन-समारोह के पोस्टर हटाए तो 150 प्रोफेसर्स को बंधक बनाया:इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में छात्र नेताओं की गुडांगर्दी, हॉल की बिजली भी बंद की

होलकर साइंस कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने जमकर गुंडागर्दी की। छात्र नेताओं ने पहले तो निजी कोचिंग संस्थान के प्रायोजित होली मिलन समारोह के पोस्टर लगा दिए।

Abhishek Raghuvanshi25 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

होलकर साइंस कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने जमकर गुंडागर्दी की। छात्र नेताओं ने पहले तो निजी कोचिंग संस्थान के प्रायोजित होली मिलन समारोह के पोस्टर लगा दिए। जब प्राचार्य ने ये पोस्टर हटवा दिए तो 150 से ज्यादा फैकल्टी (इनमें कई सीनियर प्रोफेसर भी थे) को यशवंत हॉल में बंद कर दिया। बाहर गेट पर लकड़ी लगा दी ताकि कोई बाहर न आ सके।
मेन स्विच ऑफ कर वहां की बिजली भी बंद कर दी। करीब 30 मिनट तक सभी भीतर बंद रहे। बाहर छात्र नेता और कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। एक कर्मचारी ने हॉल की खिड़की से बमुश्किल बाहर निकलकर गेट खोला। इस दौरान कई महिला फैकल्टी घबरा गईं। बाद में प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने कलेक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी।
सुरक्षा कारणों से नहीं दी मंजूरी
प्राचार्य डॉ. अनामिका जैन ने बताया, सुरक्षा कारणों से आयोजन की मंजूरी नहीं दी थी। बिना अनुमति लगे पोस्टर हटाए थे। किसी शर्मा कोचिंग को स्पॉन्सर बना दिया गया था। फैकल्टी और प्रोफेसरों में काफी नाराजगी है। प्रशासन को अवगत कराया गया है।
दरवाजे पर लकड़ी लगा कर बाहर नारेबाजी करने लगे, प्राचार्य कक्ष में भी किया हंगामा
कुछ दिन पहले कुछ छात्र नेता और एबीवीपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मैदान में 7 मार्च को होली सेलिब्रेशन की अनुमति मांगी थी। सोमवार को पूरे परिसर में शर्मा कोचिंग के सहयोग से आयोजन के पोस्टर लगा दिए गए। कॉलेज प्रशासन ने इन्हें हटवाया तो छात्र नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच प्राचार्य फैकल्टी की मीटिंग के लिए यशवंत हॉल गईं तो छात्र नेता वहां भी पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे।
प्राचार्य ने भीतर से दरवाजा बंद करा दिया तो छात्र नेताओं ने बाहर से बंद कर दिया। मेन स्विच ऑफ कर बिजली गुल कर दी। लगातार चिल्लाने पर भी आधे घंटे तक दरवाजा नहीं खोला। कर्मचारी ने खिड़की से निकल कर दरवाजा खोला तब सभी बाहर निकल पाए। छात्र नेताओं ने बाद में प्राचार्य कक्ष में भी हंगामा किया।
छात्र नेताओं का दावा-पहले अनुमति दी थी
बताया जा रहा है कि आलेख द्विवेदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हंगामा किया। एबीवीपी से जुड़े रितेश पटेल ने मीडिया से कहा कि अनुमति लेने गए थे। पहले अनुमति दी गई, उसी के बाद पोस्टर लगाए गए। इसका कारण पूछा तो प्राचार्य बात करने के बजाय मीटिंग में चली गई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 12 मिनट पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 36 मिनट पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 7 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 7 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 12 घंटे पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
↑