देश की बात, आपके शहर से
एकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”
भोपाल 1 बार पढ़ी गई

एकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”

भोपाल।

Abhishek Raghuvanshi22 फरवरी 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल। मध्यप्रदेश में कक्षा 12वीं में 75 फीसदी और उससे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 89 हजार 710 स्टूडेंट्स को राज्य सरकार ने लैपटॉप की सौगात दी. भोपाल के प्रशासन अकादमी में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर की गीता लोधी को लैपटॉप सौंपा. इसके बाद बाकी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा “यह राशि लैपटॉप के लिए दी गई है, इसलिए इससे लैपटॉप ही खरीदें. बच्चे लैपटॉप खरीदने के बाद उसकी रसीद अपने स्कूल में जमा करें.”

मुख्यमंत्री ने छात्रा से पूछा- नेता नहीं बनना है?
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 98 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली नरसिंहपुर की गीता लोधी को लैपटॉप दिया. छात्रा ने कहा “मेरे पास लैपटॉप नहीं था, मुझे बहुत खुशी है कि अब मेरे पास लैपटॉप भी है. मेरे बड़े भाई इंजीनियरिंग कर रहे हैं, लेकिन उनके पास भी लैपटॉप नहीं था. मेरे परिवार का यह पहला लैपटॉप है.” इस पर मुख्यमंत्री ने मजाकिया लहजे में कहा “अब दोनों भाई-बहन इसे शेयर करना और इसके लिए आपस में झगड़ा नहीं करना.” इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा “बहुत अच्छा बोल रही हो, नेता बनोगी?”

तस्वीरों में खबर7 फोटो

लैपटॉप खरीदने की रसीद स्कूल में जमा करें
मुख्यमंत्री ने कहा “कई बार लैपटॉप की राशि दूसरे मामले में खर्च कर देते हैं. आप किसी भी कंपनी से और कहीं से भी लैपटॉप खरीदें, लेकिन उसकी रसीद संबंधित स्कूलों में जरूर जमा करें, ताकि जिस उद्देश्य से यह राशि दी जा रही है, उसका लैपटॉप में ही उपयोग हो सके. परिवार आधारित व्यवस्था में सरकार की जिम्मेदारी है कि समाज के सबसे कमजोर वर्ग और प्रतिभाशाली बच्चों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ने का मौका उपलब्ध कराए. कोई कुछ भी कहे कि सरकार पैसा लुटा रही है, बिगाड़ रहे हैं, लेकिन यह उनका भाव हो सकता है, लेकिन यह हमारी गौरवशाली गुरुकुल परंपरा रही है, जिसमें कोई जातिभेद, वर्गभेद नहीं था, सबको समान रूप से अधिकार देकर उनकी प्रतिभा को निखाने का काम किया जाता रहा है.”

मुख्यमंत्री ने श्लोक सुनाकर दी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा “भारत सबसे बड़ा और लोकतांत्रिक देश है. इसके लिए कई लोगों ने बलिदान दिया है. 1923 में सुभाषचंद्र बोस ने आईसीएससी की परीक्षा मैरिट में आकर पास कर भारतीय मेधा को दिखाया, लेकिन इसके बाद उन्होंने उसे फाड़कर फेंक दिया और कहा कि मैं नौकरी कर अंग्रेजों की गुलामी नहीं करूंगा. बच्चे ऐसे संदभों को याद रखें.” मुख्यमंत्री ने कहा “विद्यार्थियों के लिए एक श्लोक कहा जाता है ‘काक चेष्टा, बको ध्यानं, स्वान निद्रा तथैव च अल्पहारी, गृहत्यागी, विद्यार्थी पंच लक्षणं’. लेकिन यह श्लोक सिर्फ विद्यार्थियों पर लागू नहीं होना चाहिए. इसे नेता, अधिकारी और सभी लोगों को अपने आप पर लागू करके काम करना चाहिए. सभी के पास समान समय है और इस समय का सदुपयोग करें.”

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र हाईकोर्ट की वक्‍फ बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी, वकील समेत वक्‍फ से जुड़े सभी लोगों को लगाई फटकार 804 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 965 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,037 दिन पहले
↑