भोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं
बच्ची के मां की शिकायत पर कमलानगर थाना पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया। मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है।

बच्ची के मां की शिकायत पर कमलानगर थाना पुलिस ने आरोपित को मंगलवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल में भेज दिया। मामले की जांच के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने विशेष जांच दल (एसआइटी) का गठन किया है। इसका नेतृत्व एसीपी निधि सक्सेना करेंगी। उनके साथ कमलानगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे और महिला थाना प्रभारी शिल्पा कौरव भी जांच दल में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बोले- मुख्यसचिव हाईकोर्ट से बात करें ताकि तत्काल मिले आरोपी को सजा।
तीन वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म का मामला, विशेष न्यायालय में हो नियमित सुनवाई।
दिलाएं कठोर दंड- भोपाल कलेक्टर ने बनाया विशेष जांच दल, तीन दिन में देगा रिपोर्ट।
भोपाल। भोपाल के कमलानगर थाना क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल के शिक्षक द्वारा दुष्कर्म करने की घटना को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्य सचिव वीरा राणा को निर्देश दिए कि मुख्य न्यायाधीश से चर्चा कर प्रकरण के शीघ्र निराकरण के लिए विशेष न्यायालय में सुनवाई कर घटना में कठोर दंड दिलाया जाए।
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास को मिलाकर जांच दल बनाया है तो पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने एसआइटी का गठन किया है।
पुलिस स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही बच्ची की मेडिकल जांच कर ली है, जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। उधर, प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना को लेकर आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि तीन वर्षीय बेटी के साथ स्कूल के शिक्षक कासिम रेहान द्वारा दुष्कर्म करने का मामला संज्ञान में आया है। दरिंदगीपूर्ण घटना की मैं निंदा करता हूं और मामले में कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव वीरा राणा कहा है कि मुख्य न्यायाधीश से मिलकर जल्द से जल्द विशेष न्यायालय में इस प्रकरण का निराकरण कराने का प्रयास करें।
सरकार इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा दिलवाकर बेटी को न्याय दिलाएगी। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कड़ी सजा दी जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
जीतू पटवारी ने कहा एमपी में जंगलराज
घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि इस घटना ने मेरे मन को पीड़ा से भर दिया है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए हम किसी भी हद तक जाएंगे। पूरा प्रदेश हमारी बेटी को न्याय दिलाने के लिए एकजुट खड़ा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र हाईकोर्ट की वक्फ बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी, वकील समेत वक्फ से जुड़े सभी लोगों को लगाई फटकार 804 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,037 दिन पहले