बलूचिस्तान में आतंकियों ने 23 लोगों की हत्या की:हाईवे बंद किया, गाड़ियां रोकीं ID चेक करके गोली मारी; आतंकी गाड़ियां जलाकर भागे
मरने वालो में 3 नागरिक बलूचिस्तान के हैं। इनके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी।
पाकिस्तान में बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी। आतंकियों ने वहां से भागने से पहले कई वाहनों को आग भी लगा दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक ये घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई।
मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने कहा कि आतंकियों ने पहले राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया। इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर पूछताछ करने लगे। बंदूकधारी हमलावरों ने पहले यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक किए और फिर गोली मारी।
काकर ने कहा कि पंजाब के लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मारी गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, मरने वालो में 3 बलूचिस्तान के लोग भी हैं। इसके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं।
भागने से पहले आतंकियों ने गाड़ियों में आग लगाई
सीनियर एसपी अयूब खोसो ने कहा कि आतंकियों ने भागने से पहले 12 गाड़ियों में आग लगा दी और फिर पहाड़ियों के रास्ते भाग गए। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को हॉस्पिटल भेजा। एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन के हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने संगठन की पहचान नहीं बताई।
खोसो ने कहा कि ऐसा लगता है कि उनकी जातीय पहचान जानने के बाद उन्हें मारा गया है।
पाकिस्तानी PM शरीफ ने हमले की निंदा की
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने मारे गए लोगों के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को कड़ी सजा दी जाएगी। देश में किसी भी प्रकार का आतंकवाद स्वीकार्य नहीं है।
राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने भी हमलें की निंदा करते हुए, मारे गए लोगों के परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने भी आतंकवाद की इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान सरकार आतंकवादियों का पीछा करेगी।
अप्रैल में ऐसे ही हमले में पंजाब के 9 लोगों को गोली मारी थी
इस हमले से पहले अप्रैल में भी ऐसा ही एक हमला हुआ था, जिसमें लोगों की पहचान कर गोलियां मारी गईं। तब बलूचिस्तान के नुश्की के पास आईडी कॉर्ड चेक करने के बाद 9 लोगों को गोली मार दी गई थी। मारे गए लोग पंजाब से थे।
2023 के अक्टूबर में अज्ञात हमलावरों ने केच जिले के तुरबत में पंजाब के 6 मजदूरों को गोली मार दी थी। इसी तरह की एक घटना 2015 में हुई थी जब बंदूकधारियों ने तुर्बा के पास एक मजदूर शिविर पर हमला करके 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी।
पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी:7 की मौत; PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे
पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldरजनीथ सिंह ने यूएस के F-16 पैकेज पर चिंता जताई 1 घंटा पहले
Worldइज़राइल चुनाव में विपक्ष को मिली छोटी बढ़त, नतनीयेह के दल को 50 सीटें 6 घंटे पहले
Worldइज़राइल चुनाव में नेतन्याहू और ईज़ेनकोट का सुरक्षा पर समान रुख 6 घंटे पहले
Worldइज़राइल में अरब पार्टियाँ 18 सीटों के साथ जीत सकती हैं 11 घंटे पहले
WorldAlexander भाइयों को 30 साल की कैद, अतिरिक्त 20 साल 12 घंटे पहले
Worldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 18 घंटे पहले
Worldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 19 घंटे पहले
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 1 दिन पहले
Worldमैरिया कॉरिना माचाडो लौटे, वेंज़ुएला में विपक्षी नेता 2 दिन पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 2 दिन पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 3 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 3 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 3 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 4 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 4 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 12 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 12 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 12 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 12 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 12 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 13 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 14 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 14 दिन पहले


