मलेशियाई PM बोले-भारत ने जाकिर नाइक का मुद्दा नहीं उठाया:अनवर ने कहा- एक व्यक्ति के लिए हम रिश्ते खराब नहीं करेंगे
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के PM अनवर इब्राहिम की मंगलवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत दौरे पर हैं।
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम भारत दौरे पर हैं। उन्होंने जाकिर नाइक के प्रत्यपर्ण पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत ने जाकिर नाइक के मामले को उठाया नहीं है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने काफी साल पहले इस मसले को उठाया था। हालांकि, ये किसी एक व्यक्ति की बात नहीं, बल्कि चरमपंथ की भावनाओं की बात है, जिसमें किसी ठोस मामले में ऐसे सबूत हों जो बताते हों कि इसमें किसी व्यक्ति या संगठन ने कुछ अत्याचार या गलत किया है।
एम इब्राहिम से मंगलवार को एक कार्यक्रम में भारत से मलेशिया भागकर गए इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को लेकर पूछा गया था। उन्होंने कहा कि अगर पर्याप्त सबूत पेश किए जाएं तो वे जाकिर नाइक के खिलाफ एक्शन लेने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मलेशिया सरकार जाकिर नाइक के मामले में सौंपे जाने वाले सभी सबूतों का स्वागत करेगी।
कई मामलों में वांटेड है जाकिर नाइक
जाकिर नाइक पर भारत में भड़काऊ भाषण देने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद फैलाने को लेकर वांटेड है। 2016 में वह भारत से भागकर सऊदी अरब चला गया था। वहां से मलेशिया चला गया। वहां मलेशिया के तत्कालीन PM महाथिर मोहम्मद ने उसे सरकारी संरक्षण मुहैया कराया था।
अनवर इब्राहिम को लिबरल नेता माना जाता है, मगर कई मौके पर उन्हें जाकिर नाइक के साथ देखा गया है। हालांकि, इब्राहिम ने कहा कि वे आतंकवाद को बढ़ावा नहीं देते हैं। आतंकवाद से निपटने को लेकर भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मलेशियाई PM ने ये भी कहा कि इस एक मुद्दे से दोनों देशों के संबंध प्रभावित नहीं होने चाहिए।
ढाका आतंकी हमले के बाद बढ़ीं जाकिर की मुश्किलें
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जुलाई 2016 को 5 आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। इस घटना की जांच में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया उनमें से एक ने बताया था कि वो जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित है। इसके बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मामले की जांच की।
शुरुआती जांच के बाद जाकिर नाइक के NGO पर UAPA के तहत बैन लगा दिया गया। इसके बाद ही जाकिर नाइक भारत से भाग गया।
8 सालों से फरार है जाकिर नाइक
2017 में मुंबई की NIA कोर्ट ने नाइक के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया था। इसके बाद 2019 में मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने भी उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए। ED ने उसके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया था।
जाकिर नाइक के NGO इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) की जांच के दौरान कई गड़बड़ियां पाई गईं थीं। जांच में ये भी पाया गया कि नाइक ने कई फर्जी कंपनियां रजिस्टर्ड करा रखीं थीं। भारतीय गृह मंत्रालय ने नवंबर 2016 में IRF पर बैन लगा दिया था।
भारत से भागने से पहले भी जाकिर नाइक विवादों में रह चुका था। उसने जुलाई 2008 में कहा था कि 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के लिए अलकायदा जिम्मेदार नहीं है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल चुनाव में विपक्ष को मिली छोटी बढ़त, नतनीयेह के दल को 50 सीटें 3 घंटे पहले
Worldइज़राइल चुनाव में नेतन्याहू और ईज़ेनकोट का सुरक्षा पर समान रुख 3 घंटे पहले
Worldइज़राइल में अरब पार्टियाँ 18 सीटों के साथ जीत सकती हैं 9 घंटे पहले
WorldAlexander भाइयों को 30 साल की कैद, अतिरिक्त 20 साल 9 घंटे पहले
Worldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 16 घंटे पहले
Worldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 16 घंटे पहले
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 1 दिन पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 1 दिन पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 2 दिन पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 3 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 3 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 3 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 3 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 4 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 4 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 12 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 12 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 12 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 12 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 14 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 14 दिन पहले

