तुर्किये की संसद में 30 मिनट तक चले लात-घूंसे, VIDEO:3 विपक्षी नेता घायल; एर्दोगन की पार्टी को आतंकी संगठन कहने पर हुआ बवाल
वर्कर्स पार्टी ऑफ तुर्की (TIP) के सदस्य अहमत सिक ने अपने सहयोगी कैन अताले की रिहाई की मांग की। इसके बाद ही हंगामा शुरू हुआ। तुर्किये की संसद में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। सांसदों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए।
तुर्किये की संसद में शुक्रवार को जमकर मारपीट हुई। सांसदों ने एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। यह मारपीट करीब 30 मिनट तक चली। इसमें 3 विपक्षी सांसद घायल हो गए। वीडियो फुटेज में स्पीकर के पोडियम की सीढ़ियों पर खून के छींटे भी नजर आए।
दरअसल, एक विपक्षी सांसद ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन की पार्टी को आतंकवादी संगठन कह दिया। इस पर एर्दोगन की जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी के एक नेता ने विपक्षी नेता अहमद सिक पर हमला कर दिया।
लड़ाई बढ़ती चली गई और सांसद एक-दूसरे पर मुक्के बरसाने लगे। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तुर्किये की संसद में हुई मारपीट के फुटेज
जेल में बंद सांसद को लेकर हो रही थी बैठक
तुर्किये की संसद में शुक्रवार को एक स्पेशल सेशन की बैठक हो रही थी। इसमें एक सांसद कैन अताले को लेकर चर्चा चल रही थी। अताले ने 2013 में एदोर्गन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें खूब हिंसा हुई थी। इसके बाद अताले को गिरफ्तार कर लिया गया था।
अताले 2013 से ही जेल में हैं। उन्हें साल 2022 में 18 साल की सजा सुनाई गई थी। पिछले साल मई में हुए चुनाव में अताले ने जीत हासिल की थी। वे वामपंथी TIP पार्टी से सांसद बने। इसकी संसद में तीन सीटें हैं। इसके बाद अर्दोगन की पार्टी ने एक बिल लाकर अताले की संसद सदस्यता खारिज करा दी।
इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में अपील की गई। 1 अगस्त को तुर्किये सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया जिसमें संसद के फैसले को पलट दिया गया। अताले फिर से सांसद बन गए। कोर्ट ने सांसद के रूप में उनके सभी अधिकारों को बहाल कर दिया।
अदालत ने सांसद को रिहा करने का आदेश दिया
अदालत ने अताले को जेल से रिहा करने का भी आदेश दिया। दरअसल अताले ने अदालत में अपील की थी कि जेल में रहने के कारण अपने इलाके का काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें 5 साल के लिए जेल में रहने से छूट दी जाए। वे अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वापस जेल चले जाएंगे। अदालत ने उनकी मांग मान ली।
संसद में अदालत के इसी फैसले पर बहस चल रही थी। अताले की ही पार्टी के नेता अहमद सिक भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा, “हमें इस बात पर हैरानी नहीं है कि सत्ताधारी पार्टी के कई सांसद अताले को आतंकवादी कहते हैं। दरअसल आप उन सभी को आतंकी कहते हैं जो आपके खिलाफ बोलते हैं, लेकिन सबसे बड़े आतंकी तो आप लोग हैं सांसद बनकर यहां बैठे हैं। आपकी पार्टी आतंकियों की पार्टी है।“
उनकी इस बात से संसद में हंगामा शुरू हो गया। हाथापाई के चलते संसद की कार्रवाई पर रोक लगा दी गई। तीन घंटे से ज्यादा के ब्रेक के बाद, सत्र फिर से शुरू हुआ। स्पीकर ने विपक्षी पार्टी के नेता सिक को एर्दोगन की पार्टी के खिलाफ दिए गए उनके बयानों के लिए फटकार लगाई। स्पीकर ने उन नेताओं को भी डांट लगाई जिन्होंने सिक पर हमला किया। झगड़े में शामिल दोनों सांसदों पर प्रतिबंध लगाने की बात कही।
तुर्किये की संसद में पहले भी हुई हाथापाई, सांसद की नाक टूटी
मुख्य विपक्षी पार्टी CHP के प्रमुख ओजगुर ओजेल ने हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि संसद में ये सब होते देख उन्हें शर्म आ रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब तुर्की की संसद में हाथापाई हुई है।
इसी साल जून में AKP सांसदों ने कुर्द समर्थक DEM पार्टी के बीच हाथापाई हुई थी। सांसद DEM मेयर को हिरासत में लेने के मुद्दे पर लड़ पड़े। इसके बाद बैठक को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था।
साल 2014 में तुर्किये की संसद ने न्यायिक संस्था में सुधार से जुड़े एक विवादास्पद बिल को मंजूरी दी थी। इस दौरान हुई धक्का मुक्की और हाथापाई में एक सांसद की नाक टूट गई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldइज़राइल चुनाव में विपक्ष को मिली छोटी बढ़त, नतनीयेह के दल को 50 सीटें 3 घंटे पहले
Worldइज़राइल चुनाव में नेतन्याहू और ईज़ेनकोट का सुरक्षा पर समान रुख 3 घंटे पहले
Worldइज़राइल में अरब पार्टियाँ 18 सीटों के साथ जीत सकती हैं 9 घंटे पहले
WorldAlexander भाइयों को 30 साल की कैद, अतिरिक्त 20 साल 9 घंटे पहले
Worldरॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर के अरबों पर बयान से उठी निंदा 16 घंटे पहले
Worldनॉर्वे और फिनलैंड के नेता पुतिन के साथ दुर्लभ कॉल 16 घंटे पहले
Worldफ्लावियो बोल्सोनारो की पार्टी ने ब्राज़ील चुनाव के परिणाम स्वीकार किए 1 दिन पहले
WorldDictionary.com ने चुना ‘maxxing’ 2026 का शब्द वर्ष 1 दिन पहले
WorldMaría Machado की वापसी: वेनेज़ुएला में लोकतांत्रिक बदलाव का नया अध्याय 2 दिन पहले
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 3 दिन पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 3 दिन पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 3 दिन पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 3 दिन पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 3 दिन पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 4 दिन पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 4 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 12 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 12 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 12 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 12 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 12 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 13 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 14 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 14 दिन पहले






