4 जून के बाद भी मध्यप्रदेश में खत्म नहीं होगा चुनावी माहौल, इन सीटों पर फिर डलेंगे वोट
भोपाल। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का शोर 4 जून को थम जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल गठन की औपचारिकताएं पूरी होगी।
भोपाल। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का शोर 4 जून को थम जाएगा। इसके बाद शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल गठन की औपचारिकताएं पूरी होगी। हालांकि जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव थमेगा वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश में एक और चुनाव का दौर भी शुरू हो जाएगा। जो कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के कुछ ही माह बाद करवाए जाएंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की कुछ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में 4 जून के बाद प्रदेश में इसकी तैयारियां शुरू हो जाएगी। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर तो उपचुनाव तय ही है, क्योंकि यहां पर कांग्रेस से विधायक रहे कमलेश शाह ने पार्टी और विधायकी दोनों से ही इस्तीफा दे दिया है।इसके अलावा बुदनी से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में वे यहां से लोकसभा पहुंचते हैं तो इस सीट पर भी उपचुनाव हो सकते हैं। वहीं कुछ सीटें ऐसी है, जहां से कांग्रेस के विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। ये विधायक भी अगर विधायकी से इस्तीफा देते हैं, तो भी उपचुनाव की स्थिति बनेगी और कुछ सीटें तो ऐसी है जहां कांग्रेस अपने मौजूदा विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़वा रही है, वे भी अगर चुनाव जीत जाते हैं तो भी उपचुनाव करवाए जाएंगे।
इन सीटों पर कांग्रेस विधायक लड़ रहे चुनाव
बुदनी–
बुदनी से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक हैं। भाजपा ने उन्हें विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। शिवराज लोकसभा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में बुधनी में उपचुनाव करवाए जाएंगे। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान विदिशा से पांच बार सांसद रह चुके हैं।
पुष्पराजगढ़-
शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा से विधायक फुंदेलाल मार्को को कांग्रेस ने शहडोल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। मार्को लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उनका सामना भाजपा प्रत्याशी सांसद हिमाद्री सिंह से हैं। यदि मार्को लोकसभा चुनाव जीतते हैं, तो पुष्पराजगढ़ में भी उपचुनाव हो सकता है।
तराना-
कांग्रेस ने उज्जैन लोकसभा क्षेत्र से तराना विधायक महेश परमार को टिकट दिया है। उनका मुकाबला भाजपा के अनिल फिरोजिया से है। यह दूसरा मौका है, जब परमार और फिरोजिया आमने-सामने होंगे। इससे पहले साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में तराना विधानसभा से दोनों नेता आमने-सामने थे। उस समय महेश परमार ने जीत हासिल की थी, वहीं परमार लोकसभा चुनाव जीतते हैं, तो उन्हें विधायकी से इस्तीफा देना होगा और तराना में उपचुनाव की स्थिति बनेगी।
डिंडोरी-
डिंडोरी से चार बार के कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम को कांग्रेस ने मंडला संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते हैं। कुलस्ते मरकाम को 2014 के लोकसभा चुनाव में हरा चुके हैं। हालांकि यदि मंडला से कांग्रेस जीतती है, तो यहां भी उपचुनाव हो सकते हैं।
सतना-
कांग्रेस ने सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाह को सतना लोकसभा से टिकट दिया है। भाजपा से यहां गणेश सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। कुशवाह सिंह को 2023 के विधानसभा चुनाव में हरा चुके हैं। वहीं सिद्धार्थ कुशवाह यह चुनाव जीतते हैं तो सतना विधानसभा में उपचुनाव हो सकता है।
भांडेर-
कांग्रेस ने भांडेर विधायक फूल सिंह बरैया को भिंड से प्रत्याशी बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा की मौजूदा सांसद डाॅ. संध्या राय से हैं। बरैया यहां से जीत हासिल करते हैं तो भांडेर में उपचुनाव के हालात बनेंगे।
इन विधायकों ने छोड़ी कांग्रेस
अमरवाड़ा-
कमलेश शाह कांग्रेस के टिकट पर छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन मार्च माह में वे कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए और विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया, अब चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव के बाद यहां उपचुनाव करवाएगा।
विजयपुर
अप्रैल माह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें मनाने के काफी भी प्रयास हुए, लेकिन सारे नाकाफी साबित रहे। उनके साथ मुरैना की महापौर शारदा सोलंकी ने भी भाजपा की सदस्यता ली थी। रावत 6 बार विधायक रहे हैं। यदि व लोकसभा चुनाव के बाद विधायक पद से इस्तीफा देते हैं तो विजयपुर में भी उपचुनाव होंगे।
बीना-
सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मला सप्रे मई में भाजपा में शामिल हुई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में उन्होंने राहतगढ़ में भाजपा की सदस्यता ली थी। उन्होंने दो बार के विधायक महेश राय को 6000 से अधिक मतों से हराया था। वहीं अलग निर्मला सप्रे विधायकी से इस्तीफा देती हैं तो यहां भी उपचुनाव हो सकते हैं।
कुल मिलाकर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटें ऐसी है जहां उपचनुाव की स्थिति बन सकती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 21 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 153 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 497 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 607 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 632 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 788 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 796 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 971 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,038 दिन पहले