देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 3 बार पढ़ी गई

इजराइली हमले में 7 राहतकर्मियों की मौत:PM नेतन्याहू सफाई देते हुए बोले- जंग में ऐसा होता है, बेगुनाह न मरें इसका ध्यान रखेंगे

राहतकर्मियों के काफिले पर हुए इजराइली हमले से जुड़ा यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग जारी है।

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग जारी है। इस बीच गाजा में मंगलवार देर रात हुए इजराइली हमले में 7 राहतकर्मियों की मौत हो गई। इस पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि जंग में ऐसा होता है।

एक वीडियो संदेश में PM नेतन्याहू ने राहतकर्मियों की मौत पर सफाई देते हुए कहा, “दुर्भाग्य से, एक दुखद घटना घटी जिसमें हमारी सेना ने अनजाने में गाजा पट्टी में राहतकर्मियों को मार दिया। सेना से गलती हुई। हमें बहुत दुख है कि हमले में राहतकर्मियों की मौत हुई। लेकिन जंग में ऐसा ही होता है। आने वाले समय में किसी बेगुनाह की जान न जाए इस बात का हम ध्यान रखेंगे। इस मामले में जांच होगी।”

तस्वीरों में खबर5 फोटो
राहतकर्मियों के काफिले पर हुए इजराइली हमले से जुड़ा यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskarतस्वीर राहतकर्मियों की गाड़ी पर हुए हमले की है।सोशल मीडिया पर मंगलवार रात हुए हमले में मारे गए राहतकर्मियों और उनके पासपोर्ट की यह तस्वीर वायरल हो रही है।इजराइली हमले से वर्ल्ड सेंट्रल किचिन चैरिटी की गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा।तस्वीर में दिख रहे इजराइली नागरिक हमास की कैद में थे। गाजा में जमीनी ऑपरेशन के दौरान इजराइली सैनिकों ने इन्हें गोली मार दी।

मारे गए राहतकर्मी अलग-अलग देश के नागरिक थे
मंगलवार देर रात इजराइली सेना ने वर्ल्ड सेंट्रल किचिन चैरिटी के काफिले पर एयरस्ट्राइक कर दी थी। हमले में 7 वालंटियर मारे गए थे। ये ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, पोलैंड, अमेरिका के नागरिक थे।
वर्ल्ड सेंट्रल किचिन चैरिटी ने फाउंडर शेफ जोस एंड्रेस ने कहा, “राहतकर्मी चैरिटी के लोगो वाली दो बख्तरबंद कारों में थे। उन्होंने अपने आने की जानकारी इजराइली सेना को दी थी। बावजूद इसके सेना ने उन पर हमला किया।”

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ब्रिटेन ने प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस हमले के लिए इजराइल की निंदा की है। UN के मुताबिक, जंग में अब तक 196 राहतकर्मियों की मौत हो चुकी है।

राहतकर्मियों के पास 100 टन खाना था
UN के मुताबिक, गाजा के 22 लाख लोग भुखमरी की कगार पर हैं। ऐसे में वहां राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। वर्ल्ड सेंट्रल किचिन चैरिटी का काफिला दीर अल-बलाह इलाके के वेयरहाउस से निकला था। इसमें फिलिस्तीनियों के लिए 100 टन खाना था। ये खाना समुद्र के रास्ते गाजा पहुंचाया गया था।

चैरिटी ने मदद पहुंचाने पर रोक लगाई
UAE समुद्र के रास्ते गाजा में मदद भेज रहा था। यहां से अमेरिकी चैरिटी वर्ल्ड सेंट्रल किचिन के राहतकर्मी खाने के बक्से कलेक्ट करके फिलिस्तीनियों तक पहुंचा रहे थे। चैरिटी और UAE ने सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल अपने काम रोक दिए हैं। इजराइल की तरफ से होने वाली जांच पूरी होने के बाद काम दोबारा शुरू किया जाएगा।

इजराइली सैनिकों ने अपने 3 नागरिकों को गोली मारी थी
इजराइली सेना ने 15 दिसंबर को गाजा में अपने ही तीन नागरिकों को गोली मार दी थी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इन तीनों नागरिकों को हमास ने 7 अक्टूबर को बंधक बनाया था।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा- हम इस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। गाजा सिटी के शिजैया इलाके में एक ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को लगा कि ये लोग उनके लिए खतरा हैं। गोली मारने के बाद जब शवों के पास पहुंचे तो मारे गए लोगों की पहचान के बारे में संदेह हुआ। बाद में पता चला कि वो इजराइल के ही नागरिक हैं।

IDF के स्पोक्स पर्सन हगारी ने कहा- गाजा में एलोन शमरिज, योतम हैम और समेर अल-तलालका की मौत हो गई। वो हमास की कैद से बचकर भागे थे।

‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
डोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले
↑