गाजा में समुद्र में गिरे फूड पैकेट, 12 लोग डूबे:3 बंडलों के पैराशूट में खराबी आई, इन्हें निकालने के लिए पानी में उतरे फिलिस्तीनी
फुटेज में लोग समुद्र से खाने के बक्से निकालते नजर आ रहे हैं। UN के मुताबिक गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है। इजराइल-हमास जंग के बीच 23 लाख की आबादी वाले गाजा में खाने का संकट गंभीर होता जा रहा है।
इजराइल-हमास जंग के बीच 23 लाख की आबादी वाले गाजा में खाने का संकट गंभीर होता जा रहा है। मंगलवार को उत्तर गाजा से बेट लाहिया में विमानों से गिराए गए फूड पैकेज पाने की कोशिश में 18 लोगों की मौत हो गई। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इनमें से 12 लोग समुद्र में डूब गए और 6 की मौत भगदड़ में हुई।
पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह के मुताबिक, सोमवार को अमेरिका ने गाजा में एड के 80 बंडल भेजे थे। इनमें से तीन पर लगे पैराशूट में कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से ये पानी में गिर गए। हालांकि, इस दौरान हुई मौतों की पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलिस्तीन सरकार ने कहा कि विमान से राहत सामग्री गिराना बेकार है, इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
सहायता एजेंसियों ने कहा कि जरूरत के सामान की सप्लाई का करीब पांचवां हिस्सा ही गाजा में प्रवेश कर रहा है। इजराइल ने हवाई और जमीनी हमले जारी रखे हैं, जिसने क्षेत्र को तबाह कर दिया है। इस वजह से गाजा के कुछ हिस्सों में अकाल जैसी स्थिति बन गई है।
इजराइल ने गाजा पर 2 एटम बम के बराबर विस्फोटक गिराए
UN में फिलिस्तीन के विशेष दूत फ्रांसेस्का अल्बानीज ने आरोप लगाया कि इजराइल ने 6 महीने से कम समय में गाजा पर 25 हजार टन विस्फोटक गिराया है, जो करीब दो परमाणु बम के बराबर है। दरअसल, 6 अगस्त 1945 को जापान के हिरोशिमा पर गिराया गया अमेरिकी परमाणु बम लिटिल बॉय 15 हजार टन का था।
इससे पहले, गाजा में सीजफायर के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में वोटिंग हुई। प्रस्ताव 14-0 से पास हो गया। इस प्रस्ताव में रमजान में युद्धविराम की अपील और 7 अक्टूबर के सभी बंधकों की रिहाई की भी मांग की गई। यह पहली बार था जब अमेरिका ने वोटिंग से दूरी बनाई।
खाना लेने पहुंचे लोगों पर इजराइली सेना ने फायरिंग की थी
इससे पहले मार्च की शुरुआत में अमेरिका ने पहली बार गाजा में मदद पहुंचाई थी। अमेरिकी सेना के एयरक्राफ्ट ने पैराशूट से फिलिस्तीनियों के लिए खाने के बक्से गिराए थे। इन्हें लेने के लिए लोग समुद्र में दौड़ लगाते नजर आए थे। अमेरिका ने 66 बक्सों में 38 हजार रेडी-टु-ईट मील्स गिराए थे।
वहीं 1 मार्च को खाना लेने पहुंचे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सैनिकों ने फायरिंग कर दी थी। इस घटना के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इनसे पता चल रहा था कि जहां फायरिंग हुई वो एड पॉइन्ट समुद्र के पास ही था। इस दौरान 112 लोगों की मौत हुई थी।
जिस ट्रक में राहत सामग्री पहुंची, उसी से अस्पताल पहुंचे थे शव
इन्हें गधा गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया था। इसके अलावा जिस ट्रक में राहत सामग्री पहुंची थी उसमें भी शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। UN के मुताबिक गाजा की 22 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी की कगार पर है।
7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक 24 अस्पताल और 123 एम्बुलेंस तबाह हो चुकी हैं। अलजजीरा के मुताबिक, जंग में 32 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है, जबकि 74 हजार से ज्यादा घायल हैं।
‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 3 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 3 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 3 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 3 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 3 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 3 घंटे पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 दिन पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 1 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 8 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 9 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 10 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 14 दिन पहले
Worldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 14 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले



