देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 4 बार पढ़ी गई

बुशरा के पूर्व पति बोले- इमरान ने मेरी शादी तुड़वाई:कहा- शिष्य बनकर घर आए थे खान, नौकर से कहकर बाहर भी निकलवाया था

तस्वीर में इमरान खान अपनी तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के साथ नजर आ रहे हैं। (फाइल) पाकिस्तान की जेल में बंद PM इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका ने कहा है कि इमरान ने उनकी शादी तुड़वा दी थी।

Abhishek Raghuvanshi22 नवंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान की जेल में बंद PM इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा बीबी के पूर्व पति खावर मानेका ने कहा है कि इमरान ने उनकी शादी तुड़वा दी थी। जियो न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में खावर ने कहा- हम 28 साल से शादीशुदा थे और अपने जीवन में खुश थे। इमरान बुशरा के शिष्य बनकर घर में घुसे और धीरे-धीरे उनकी शादी तुड़वा दी।

खावर ने आगे बताया- इमरान कई बार मेरी इजाजत के बिन घर में आते थे। मुझे बुशरा का इमरान के संपर्क में रहना पसंद नहीं था। मैंने एक बार अपने नौकर से कहकर इमरान को घर से बाहर भी निकलवाया था। खावर ने बताया कि बुशरा इमरान से बात करने के लिए एक दूसरे फोन का इस्तेमाल करती थी तो इमरान ने बुशरा की दोस्त फराह गोगी के हाथ भिजवाया था।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
तस्वीर बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मानेका की है। (फाइल)

तस्वीर बुशरा के पूर्व पति खावर फरीद मानेका की है। (फाइल)

खान से बात करने के लिए अलग फोन इस्तेमाल करती थी बुशरा
बुशरा और खावर के 5 बच्चे हैं। खावर ने बताया कि तलाक के बाद उनकी 14 साल की बेटी कई दिनों तक रोती रहती थी। खावर ने कहा- इस्लामाबाद में बुशरा की इमरान से मुलाकात उसकी बहन मरियम ने करवाई थी। इसके बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। खान से बातचीत के दौरान बुशरा मेरा फोन भी नहीं उठाती थी। तलाक से 6 महीने पहले ही वो पंजाब में अपने घर रहने चली गई थी।

खावर ने आगे कहा- मेरी लाख कोशिशों के बाद भी बुशरा वापस घर लौटने को तैयार नहीं हुई। इसके कुछ महीनों बाद बुशरा की दोस्त फराह ने मुझे मैसेज करके तलाक के लिए कहा। मैंने बुशरा के घर जाकर पूछा कि क्या वो तलाक चाहती है, तो उसने इनकार नहीं किया। वो सिर झुकाकर खड़ी रही। इसके बाद नवंबर 2017 में खावर ने बुशरा को तलाक के पेपर्स भिजवा दिए थे।

खावर ने बताया कि तलाक के डेढ़ महीने में ही बुशरा और इमरान ने शादी कर ली थी। उन्होंने इद्दत का समय पूरे होने का भी इंतजार नहीं किया। इस्लाम धर्म में करीब 4 महीने का इद्दत पूरा करना जरूरी माना जाता है। इस दौरान महिला किसी और से शादी नहीं कर सकती।

कैसे हुई इमरान-बुशरा की शादी?
इमरान-बुशरा की शादी को लेकर भी कई दिलचस्प किस्से हैं। कहा जाता है कि बुशरा को सपना आया था कि अगर इमरान की शादी उनके परिवार में हो जाए तो वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। इसके बाद बुशरा ने इमरान की शादी अपनी बहन और बेटी से कराने की कोशिश की, लेकिन इमरान नहीं माने, तब बुशरा ने पहले पति से तलाक लेकर खुद ही इमरान से शादी कर ली थी।

बुशरा ने 2017 में पहले पति से तलाक लिया था। इसके बाद 18 फरवरी 2018 को 66 साल के इमरान ने 44 साल की बुशरा से शादी कर ली थी।

शादी से पहले तक नहीं देखा था बुशरा का चेहरा
इमरान खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शादी के पहले उन्होंने बुशरा का चेहरा नहीं देखा था। खान ने कहा था, ‘मैंने उन्हें बिना देखे ही प्रपोज किया था क्योंकि वह मुझसे कभी भी बिना अपना चेहरा ढंके नहीं मिलती थीं।’

इमरान ने कहा था कि शादी से पहले उन्होंने बुशरा के घर पर उनकी एक पुरानी तस्वीर ही देखी थी। बुशरा बीबी का जन्म 16 अगस्त 1974 को पाकिस्तान के पाकपट्टन शहर में हुआ था। वह पाकिस्तान के पंजाब में एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माने जाने वाले वट्टू खानदान से आती हैं। बुशरा की जन्मस्थली पाकपट्टन शहर लाहौर से 250 किलोमीटर दूर स्थित है।

2015 में हुई थी इमरान और बुशरा की पहली मुलाकात
इमरान और बुशरा बीबी की पहली मुलाकात सूफी संत बाबा फरीद की दरगाह पर हुई थी। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान अक्सर पाकपट्टन में स्थित बाबा फरीद की दरगाह पर जाया करते थे। दरगाह से लौटते समय अक्सर वह कुछ देर उस इलाके के प्रभावशाली माने जाने वाले मनेका परिवार यानी बुशरा के यहां भी रुकते थे।

बुशरा भी सूफी मत को मानने वाली रही हैं और उन्हें कई लोग आध्यात्मिक गुरु या पिंकी पीरनी (पवित्र महिला) भी कहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान खान को बुशरा के सूफीवाद से जुड़ाव ने ही अपनी ओर आकर्षित किया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहलेEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार कियाWorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहलेटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटाWorldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहलेएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दियाWorldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकसWorld2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
डोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहलेरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहेWorldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहलेमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतराWorldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहलेरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी कीWorldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहलेयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित कियाWorldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले
↑