देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 13 बार पढ़ी गई

लॉन्च हुआ ‘Corona Kavach’ ऐप,संक्रमित व्यक्ति के पास आने पर मिलेगा अलर्ट

Corona Kawach App फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध है. सरकार ने इस ऐप को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया है, जिससे कोरोना वायरस (Coronavirus) की जानकारी और उसके प्रकोप का पता लगाया जा सके.

Abhishek Raghuvanshi28 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
मोदी सरकार ने लॉन्च किया ‘Corona Kavach’ ऐप, संक्रमित व्यक्ति के पास आने पर मिलेगा अलर्ट

Corona Kawach App फिलहाल सिर्फ एंड्रॉयड यूज़र के लिए उपलब्ध है.

सरकार ने इस ऐप को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया है, जिससे कोरोना वायरस (Coronavirus) की जानकारी और उसके प्रकोप का पता लगाया जा सके.

कोरोना वायरस (Coronavirus) की जंग से लड़ने के लिए सरकार हर मुमकिन कदम उठा रही है. इस वायरस का संक्रमण न फैले, इसके लिए सरकार ने देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया है. अब भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने मिलकर कोरोना वायरस (COVID-19) ट्रैकर ऐप Corona Kavach लॉन्च किया है. सरकार ने इस ऐप को लोगों की सुरक्षा के लिए बनाया है, जिससे कोरोना वायरस की जानकारी और उसके प्रकोप का पता लगाया जा सके.

इस ऐप को डेटा को विश्लेषण करने और भारत में मौजूद कोरोना के एक्टिव मामलों के बारे में जानकारी देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.

(ये भी पढ़ें- Coronavirus Lockdown: Tata Sky का बड़ा ऑफर, बिना पैसे दिए 7 दिनों तक देखें ढेरों TV चैनल)

मिलेगी ये सुविधाएंइस ऐप की मदद से यूज़र्स जान सकेंगे कि उनपर संक्रमण का कितना खतरा है या फिर उन्हें कोई कदम उठाने की ज़रूरत तो नहीं है. इसके अलावा ऐप में अडिशनल फीचर्स भी जोड़े गए हैं जिनमें व्यक्ति की सांस लेने की क्षमता और सेल्फ चेक करना भी शामिल है.

खास बात ये है कि ऐप के ज़रिए यूज़र्स के स्मार्टफोन डेटा को उनकी लोकेशन की मदद से ट्रैक किया जा सकेगा. अगर यूज़र किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या आसपास रहा है तो उसे अलर्ट कर दिया जाएगा. इसके अलावा यूज़र को संक्रमण की रेंज के बारे में आगाह किया जाएगा जिससे वह उसके मुताबिक कदम उठा सके.

(ये भी पढ़ें- Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज, महीने भर के लिए मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेटा भी..)

टेस्टिंग स्टेज में है ऐप
एंड्रॉएड यूज़र्स इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये ऐप बीटा स्टेज में है और इसके सभी फीचर टेस्ट किए जा रहे हैं. इस ऐप के ऑफिशल डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इस ऐप का मकसद यूज़र्स को नोवल कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देना और डेटा जुटाना है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 28, 2020, 10:47 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑