भोपाल में राजभवन घेराव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर रंगमहल पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई ।
Congress leaders arrested during the protest :: राजधानी भोपाल में कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Congress leaders arrested during the protest :: राजधानी भोपाल में कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये राजभवन घेरने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि आज प्रदेश भर से कांग्रेसी कमनलाथ के नेतृ्त्व में राजभवन का घेराव करने पहुंचे और इनका प्रदर्शन जवाहर चौक से शुरू हुआ। रंगमहल चौराहे के पास कांग्रेसियों ने वहां लगाए बैरिकेड तोड़ दिए और रोशनपुरा की ओर कूच कर दिया। लेकिन उसके आगे दूसरे बैरिकेड पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का प्रयोग किया और पानी की तेज़ धार मारकर उन्हें पीछे खदेड़ने की कोशिश की। इस बीच युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की पुलिस के साथ झड़प भी हो गई और इसके खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर लेट गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ कांग्रेस नेता कार्यकर्ता चोटिल भी हुए हैं।
बीजेपी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन- कांग्रेस
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मार्च शुरू करने से पहले कहा कि मध्य प्रदेश में हर वर्ग परेशान है, नौजवानों के पास रोजगार नहीं है और किसान व्यापारी सहित सभी बेहाल हैं। उन्होने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जिस तरह से आपने हमेशा कांग्रेस का झंडा उठाया है, अगले 6 महीने आपकी परीक्षा के हैं और इसके लिए पूरी तरह तैयार हो जाइये। ये प्रदेश के भविष्य का सवाल है और इसके लिए हमें हरसंभव कोशिश करनी होगी।
बता दें कि कांग्रेस इस प्रदर्शन को लेकर पहले भी कह चुकी है कि भाजपा सरकारी की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति से गहराए आर्थिक संकट जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है, देश में बढ़ती हुई महंगाई एवं प्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भाजपा की गलत नीतियों के कारण परेशान किसानों बेरोजगारों की आवाज को उठाने के लिए राजभवन का घेराव और विशाल मार्च निकाला जा रहा है।
इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी कांग्रेसियों से आह्वान किया था कि प्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई बढ़ती बेरोज़गारी निर्दोष कॉंग्रेस का उत्पीड़न तथा आदिवासी दलित किसान मज़दूर विरोधी नीतियों के राजभवन भोपाल के घेराव में भाग लें। आज प्रदर्शन के दौरान पुलिस के वाटर कैनन के प्रयोग को लेकर कांग्रेस ने कहा है कि ‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। शिवराज जी, इस तानाशाही का अंत निकट है।’ उसने कहा कि तानाशाही के विरोध में कांग्रेस का संघर्ष जारी है और अब जनता को भी सारी सच्चाई समझ में आ गई है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 28 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 993 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,032 दिन पहले