फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स और बिग बास्केट ने बंद की दुकान, अमेज़न ने कैंसल किए ऑर्डर
पूरे देश में 14 अप्रैल तक हुए लॉकडाउन (Lockdown in india) के चलते हुए अमेज़न (amazon) समेत कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने बड़ा फैसला किया है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर पूरे देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lockdown) हो गया है. इसके चलते कई ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों ने अपनी सर्विस बंद कर दी है…
ग्रोफर्स-बिग बास्केट भी नहीं ले रहे हैं ऑर्डर
इतना ही नहीं ग्रोफर्स और बिग बास्केट जैसी शॉपिंग वेबसाइट ने भी अपने सेवाओं को बंद कर दिया है. ग्रोफर्स ने अपने पेज पर ‘Notify Me’ का ऑप्शन दिया है. इससे सर्विस के चालू होने के बाद ग्राहकों को अपने आप नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
Amazon, Flipkart, BigBasket, Grofers के साथ Licious, MilkBasket ने भी सेवा बंद कर दी है.
वहीं बिग बास्केट का कहना है कि ज़्यादा डिमांड के चलते वेबसाइट पर मिल हर रही सुविधा सिर्फ मौजूदा ग्राहकों के लिए ही उपलब्द कराई जा रही है. इसके अलावा फूड डिलीवरी वेबसाइट Licious ने भी बताया है कि ज़्यादा डिमांड के चलते अब ऑर्डर नहीं लिए जा रहे हैं.
(ये भी पढ़ें- BSNL का बड़ा तोहफा, एक महीने के लिए ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा है इंटरनेट!)
इतना ही नहीं ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस मिल्कबास्केट (Milkbasket) ने भी गुड़गांव, नोएडा और हैदराबाद के ग्राहकों को जानकारी दी है कि अगले कुछ दिनों तक डिलीवरी नहीं दी जाएगी.
Flipkart ने भी बंद की सर्विस
वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फ्लिपकार्ट ने बुधवार को कहा कि वह भारत में अस्थायी रूप से अपनी सेवाओं को बंद कर रहा है. फ्लिपकार्ट.कॉम खोलते ही पेज पर एक बैनर है, जिसपर एक मैसेज दिया गया है. लिखा है, ‘हम अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं. हमारे लिए आपकी ज़रूरत सबसे पहले है, और हम वादा करते हैं कि जितनी जल्दी हो सकेगा हम वापस आएंगे. ये काफी मुश्किल समय है, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों को सेफ रहने के लिए एक-दूसरे से अलग रहना पड़ा हो. हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सेफ रहें. हम जल्द ही वापस आएंगे, और हम साथ मिलकर इस परेशानी से निकल जाएंगे.’
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: March 25, 2020, 1:01 PM IST

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहले
TechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहले
TechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहले
Technologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहले
Technologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहले
TechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहले
Technologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहले
TechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
TechnologyFlock कैमरे टेक्सास में वैंडलाइज्ड, संदेश ‘Release the Epstein Files’ 21 दिन पहले
TechnologyChatGPT ने दावा किया 20% गूगल के सर्च वॉल्यूम का 21 दिन पहले
Technologyगूगल ने स्कूलों में एआई हटाने पर राजनीतिक विरोध का सामना किया 21 दिन पहले
Technologyस्नातक AI पर केंद्रित, पर पेशेवर ज्ञान कम 21 दिन पहले
TechnologyCrowdStrike ने एआई किल स्विच लॉन्च किया, आंतरिक एजेंट्स को रोकें 21 दिन पहले
TechnologyBinance ने बताया फर्जी जॉब इंटरव्यू से $6.3bn क्रिप्टो चोरी 21 दिन पहले
TechnologyJim Cramer: कम तेल कीमतों से स्टॉक्स को मिला बढ़ावा 22 दिन पहले
TechnologyApple ने iPhone Duo की बिक्री के बाद अधिक उपलब्धता पर काम जारी 22 दिन पहले
TechnologyReddit का स्टॉक 29.22% गिरा, Q4 बिक्री पूर्वानुमान कम 25 दिन पहले
Technologyअमेरिकी टेक स्टॉक्स में गिरावट, एआई खर्च $1 ट्रिलियन के करीब 25 दिन पहले
Technologyइंटेल के शेयर 21% गिरें PC स्लोडाउन के कारण 26 दिन पहले
TechnologyBinance ने $3bn (£2.24bn) के डिजिटल एसेट्स को फ्रीज किया 26 दिन पहले
TechnologyReddit के शेयर गिरे, बिक्री मार्गदर्शन कमजोर और लॉगिन टेस्ट की योजना 26 दिन पहले
TechnologyOfcom ने आयु सत्यापन के तरीके, 16 वर्ष से कम को सोशल मीडिया रोकेगा 26 दिन पहले
Technologyसैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तीसरे तिमाही में रिकॉर्ड प्रॉफिट और डिविडेंड घोषित किया 27 दिन पहले
TechnologyDepartment of Homeland Security के 41,000 कर्मचारियों के डेटा का लीक 27 दिन पहले
