देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 3 बार पढ़ी गई

Coronavirus लॉकडाउन! Flipkart ने बंद की अपनी सारी सर्विस

Flipkart कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी सर्विस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है.

Abhishek Raghuvanshi25 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Flipkart

तस्वीरों में खबर2 फोटो
Coronavirus लॉकडाउन! Flipkart ने बंद की अपनी सभी सर्विस, लोगोंं को दिया ये ज़रूरी मैसेजफ्लिपकार्ट का स्क्रीनशॉट.

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी सर्विस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है.

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर लॉकडाउन (Lockdown) के चलते पॉपुलर ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपनी सर्विस को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है. फ्लिपकार्ट.कॉम खोलते ही पेज पर एक बैनर है, जिसपर एक मैसेज दिया गया है. लिखा है, ‘हम अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद कर रहे हैं. हमारे लिए आपकी ज़रूरत सबसे पहले है, और हम वादा करते हैं कि जितनी जल्दी हो सकेगा हम वापस आएंगे. ये काफी मुश्किल समय है, जैसा कि पहले कभी नहीं हुआ. ऐसा कभी नहीं हुआ कि लोगों को सेफ रहने के लिए एक-दूसरे से अलग रहना पड़ा हो. हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सेफ रहें. हम जल्द ही वापस आएंगे, और हम साथ मिलकर इस परेशानी से निकल जाएंगे.’

(ये भी पढ़ें- 4 कैमरा, 5000mAh की दमदार बैटरी, बेहद कम कीमत में लॉन्च हुआ ये खूबसूरत डिजाइन वाला फोन) 

फ्लिपकार्ट का स्क्रीनशॉट.

इसले अलावा पेज पर स्क्रोल डाउन करने पर नीचे की ओर COVID-19 पर हेल्थ एडवाइज़री भी दी गई है. इसमें एयरपोर्ट पर स्कैन हुए पैसेंजर के आंकडें, कोविड-19 के एक्टिव केस,  ठीक हुए मरीज़ का डेटा समेत कई जानकारियां दी गई हैं. साथ ही यहां पर हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है. पेज पर  FAQs सेक्शन भी है, जहां आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.

देश भर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन
जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि उन्होंने ये भी कहा है कि लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी, जिसमें राशन, दूध और दवा शामिल हैं. वहीं पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपने सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 25, 2020, 9:55 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑