देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 3 बार पढ़ी गई

COVID19:नेटफ्लिक्स, प्राइम समेत कई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में होंगे ये बदलाव

Netflix-Prime Video जानें कौन से हैं वह बदलाव जो कोरोना वायरस के चलते वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर होने वाले हैं...

Abhishek Raghuvanshi23 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Netflix-Prime Video

तस्वीरों में खबर2 फोटो
COVID-19: नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम समेत कई वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

जानें कौन से हैं वह बदलाव जो कोरोना वायरस के चलते वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म पर होने वाले हैं…

सेल्यूलर मोबाइल सेवा नेटवर्क कंपनियों के संगठन COAI ने सरकार के कोरोना (coronavirus) महामारी से निपटने के प्रयासों के मद्देनजर नेटफ्लिक्स,(netflix) अमेज़न प्राइम (amazon prime video) वीडियो,ALT बालाजी और ऐसी कई वीडियो स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म (video content) वाली कंपनियों से नेटवर्क पर दबाव कम करने का निर्देश तत्काल जारी करने का आग्रह किया है.

सीओएआई का कहना है कि इस समय लोगों पर निकलने की पाबंदियों और क्वैरंटाइन (संग-निरोध) जैसे उपायों के चलते वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनियों से वीडियो कंटेंट की मांग बढ़ गई है और इसका नेटवर्क पर दबाव पड़ रहा है. संगठन का कहना है कि इस समय ‘बहुत जरूरी’ कामों के लिए नेटवर्क की जरूरत है.

(ये भी पढ़ें-WhatsApp यूज़र्स को मिलेगा नया फीचर, मैसेज के सामने मिलेगा ये ‘खास बटन’)

सीओएआई ने दूरसंचार सचिव अंशु प्रकाश को पत्र लिख कर कहा है कि देश के विभिन्न भागों में लोगों के आने-जाने पर लागू पाबंदियों और पृथक रखे जाने जैसे उपायों के चलते आनलाइन वीडियो धारा की मांग अचानक बढ़ने के आसार हैं.

File Photo

HD कंटेंट को SD पर करें स्विच
संगठन ने आनलाइन वीडियो कंटेंट प्रवाहित करने वाली कंपनियों से भी इस विषय में संपर्क किया है. उसने कहा है कि वीडियो की मांग बढ़ने से दूरंसचार सेवा नेटवर्क पर दबाव बढ़ गया है. ऐसे में उन्हें थोड़े समय के लिए HD (हाई डेफिनिशन) रुप की जगह SD (स्टैंडर्ड डेफिनिशन) रुप के वीडियो प्रवाह जैसे कदम उठाने चाहिए.

(ये भी पढ़ें- BSNL का बड़ा तोहफा, एक महीने के लिए ग्राहकों को मुफ्त में मिल रहा है इंटरनेट!) 

सीओएआई ने वीडियो प्रवाह कंपनियों से नेटवर्क पर ज्यादा जगह लेने वाली विज्ञापन सामग्री और पाप-अप (क्षणिक रुपसे उभने वाली सामग्रियों) की जगह कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता वाला कंटेंट दिखाना चाहिए.

सीओएआई ने कहा है कि इस नाजुक समय में यह ज़रूरी है कि वीडियो धारा कंपनियां दूरसंचार नेटवर्क सेवा देने वाली कंपनियों के साथ पूरा सहयोग करें ताकि नेटवर्क पर बदाव न बढ़े क्यों कि इस समय नेटवर्क की ज़रूरत बहुत अहम कामों के लिए ज्यादा है.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 23, 2020, 8:59 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑