देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 2 बार पढ़ी गई

COVID-19: सरकार का निर्देश, फर्जी खबरों को कंट्रोल करें सभी सोशल मीडिया कंपनी

File Photo फेसबुक, यूट्यूब, (youtube) ट्विटर, (twitter) टिक-टॉक (tiktok) और शेयरचैट (Sharechat) जैसी टॉप सोशल मीडिया कंपनियों को फर्जी खबरों पर कंट्रोल के लिए लिखित निर्देश दिए गए हैं...

Abhishek Raghuvanshi22 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
COVID-19: सरकार का निर्देश, फर्जी खबरों को कंट्रोल करें सभी सोशल मीडिया कंपनी

File Photo

फेसबुक, यूट्यूब, (youtube) ट्विटर, (twitter) टिक-टॉक (tiktok) और शेयरचैट (Sharechat) जैसी टॉप सोशल मीडिया कंपनियों को फर्जी खबरों पर कंट्रोल के लिए लिखित निर्देश दिए गए हैं…

भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फर्जी खबरें तेजी से फैल रही हैं. ऐसे में सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि अपने प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए वे उचित कदम उठाएं. फेसबुक, गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब, (youtube) ट्विटर, (twitter) टिक-टॉक (tiktok) और शेयरचैट (Sharechat) जैसी टॉप सोशल मीडिया कंपनियों को लिखित निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने प्लेटफॉर्म को इस बाबत सैनिटाइज (साफ) करें.

एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोनावायरस का प्रकोप अब वैश्विक चिंता का विषय बन गया है और ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि गलत सूचना के प्रसार और वायरस से संबंधित गलत डेटा शेयर करने का एक चलन बन गया है, जिससे लोगों में दहशत पैदा हो रही है.

सरकार ने सोशल मीडिया कंपनी को जागरूकता अभियान शुरू करने के साथ-साथ ही कोविड-19 को लेकर प्रामणिक जानकारी को बढ़ावा देने को कहा है. सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स से यह भी कहा कि वे यूज़र्स को कोरोनवायरस के संबंध में झूठी खबरें अपलोड या प्रसारित न करने के लिए जागरूक करें.

देश के शीर्ष साइबर कानून विशेषज्ञों में से एक पवन दुग्गल ने कहा कि साइबर अपराधियों के समूह दहशत फैला रहे हैं और भारत सरकार असहाय है.

(ये भी पढ़ें- Jio का बेहद सस्ता रिचार्ज, महीने भर के लिए मिलेगी फ्री कॉलिंग और डेटा भी…)

सरकार ने लॉन्च  किया WhatsApp चैटबोट

कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता वाले मैसेज के साथ फेक मैसेज भी खूब फैलाया जा रहा है. ऐसे में इस तरह की खबरों पर रोक और इससे जुड़ी सही सूचना देने के लिए भारतीय सरकार (Government of India) ने वॉट्सऐप चैटबोट ‘MyGov Corona Helpdesk’ बनाया है. इस चैटबोट के ज़रिए यूज़र वॉट्सऐप पर COVID-19 से  जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकेंगे.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 22, 2020, 4:23 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑