टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत का हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट,कार का शीशा तोड़कर खुद बाहर निकले थे ऋषभ पंत
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई।
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। उनकी कार रुड़की में डिवाइडर से टकराई है। इस हादसे में पंत के सिर और पैर में चोट लगी है। हादसे की बाद कार में आग लग गई थी और कार पूरी तरह से जल गई। गाड़ी का शीशा तोड़कर पंत को बाहर निकाले और राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पंत दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास उनकी कार हादसे का शिकार हुई।
तेर रफ्तार में थी गाड़ी
पंत की गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी और डिवाइडर से टकराने के बाद गाड़ी रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची, जिसके बाद उसमें आग लग गई l घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है। जहां हादसा हुआ है, वहां ब्लाइंड स्पॉट है। वहां पहले भी हादसे होते रहे हैं। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। शुरुआत में पंत की हालत गंभीर थी, लेकिन धीरे-धीरे उनकी हालत में सुधार हुआ।
सिर में टांके, पैर में फ्रैक्चर
पंत की हालत सुधरने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। यहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी भी होगी। सक्षम हॉस्पिटल के डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि ऋषभ पंत के पैर में फ्रैक्चर आया है और माथे पर भी चोट है। माथे पर कुछ टांके लगाए गए हैं।
रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ पहुंची कार
बताया जा रहा है कि पंत की गाड़ी तेज स्पीड से डिवाइडर के किनारे लगी लोहे की मजबूत रेलिंग से टकराई और रेलिंग तोड़कर दूसरी तरफ जा पहुंची। तेज रफ्तार में होने की वजह से कार लगभग 200 मीटर तक घिसटने के बाद रुकी।
हादसे के बाद कार में लगी आग
हादसे के बाद कार में आग लग गई। बताया गया है कि मौके पर पहुंचे राहगीरों ने किसी तरह शीशे तोड़कर ऋषभ पंत को बाहर निकाला। जिसके बाद सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें नारसन से रुड़की की ओर करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित सक्षम हॉस्पिटल में पहुंचाया गया।
लोगोंं ने लूट लिए पैसे
ऋषभ पंत जिस मर्सिडीज कार से अपने घर लौट रहे थे, उसका नंबर डीएल 10 सीएन 1717 है। हादसे के बाद पंत की कार से पैसे भी गिर गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने उठा लिया। हादसे के समय पंत कार में अकेले थे और उनकी गाड़ी में लगभग तीन से चार लाख रुपये थे। सुबह उन्हें झपकी लगी और हादसे का शिकार हो गए।
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। दूसरे टेस्ट में वह शतक से चूक गए थे, लेकिन बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने भारत को मैच में आगे कर दिया था और इसी वजह से दूसरी पारी में अहम बल्लेबाजों के फेल होने के बावजूद टीम इंडिया यह मैच जीत गई थी। हालांकि, वनडे और टी20 में खराब प्रदर्शन के चलते हाल ही में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की स्मृति में अटल खेल महोत्सव का आयोजन 1,761 दिन पहले
India Newsटी-20 सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में इंदौर के दो क्रिकेट खिलाड़ियो को चुना गया 1,806 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमिस्टर इंडियाने आत्महत्येचा प्रयत्न केला: बॉडीबिल्डर मनोज पाटीलने ड्रग्स खाऊन आत्महत्या करण्याचा प्रयत्न केला, अभिनेता साहिल खानवर सुसाईड नोटमध्ये गंभीर आरोप केले 1,861 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsजिला के 2 खिलाड़ि अविरल अग्रवाल और अंश पिल्लाई ने कई वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद अविरल अग्रवाल और अंश पिल्लाई को मिला ब्लैक बेल्ट. 1,918 दिन पहलेTimeNewsGujratGujratગુજરાતનું ગૌરવ:અમદાવાદની માના પટેલ ટોક્યો ઓલિમ્પિક માટે ક્વોલિફાઇ થનારી દેશની પ્રથમ મહિલા બેકસ્ટ્રોક સ્વિમર બની 1,937 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदेपालपुर,इंदौर मध्यप्रदेश की बेटी हंसा बेन राठौर माही पहलवान ने हंगरी के बुड़ापेस्ट में होने वाली सब जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। 1,947 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर में स्किम नम्बर 114 में पांचवी कक्षा की बच्ची की सिर कुचल की हत्या कर दी गई 2,234 दिन पहले
Health & Fitnessइंदौर में एक स्कूल ऐसा है जहां बच्चों को पढ़ाने के लिए उनका टीचर खाकी वर्दी में पहुंचते हैं 2,237 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessएक्शन मोड में सांसद शंकर लालवानी, प्रधानमंत्री ने भारतीय खिलौना कारोबार को बूस्ट करने की बात कही, सांसद ने मीटिंग लेकर इंदौर में संभावनाएं तलाशी 2,239 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकप्तान मनप्रीत समेत 5 कोरोना पॉजिटिव खिलाड़ियों को भी एहतियातन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, साई ने कहा- सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ्य ठीक 2,261 दिन पहले



