आचार्य विद्यासागर जी ने बड़े भाई को दी मुनि दीक्षा
दो छोटे भाई और दो छोटी बहनें पहले ही गृह त्यागकर मोक्ष मार्ग पर चल रहे आचार्यश्री के माता पिता ने भी गृह त्यागकर ली थी जैन दीक्षा भोपाल।
- दो छोटे भाई और दो छोटी बहनें पहले ही गृह त्यागकर मोक्ष मार्ग पर चल रहे
- आचार्यश्री के माता पिता ने भी गृह त्यागकर ली थी जैन दीक्षा
भोपाल। जैनधर्म के सर्वोच्च संत आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने बुधवार को अपने बड़े भाई महावीर प्रसाद अष्टगे को मुनि दीक्षा देकर एक और इतिहास रच दिया। अब उनका पूरा परिवार गृह त्यागकर मोक्ष मार्ग पर निकल पड़ा है।
कर्नाटक प्रांत के बेलगांव जिले के सदलगा ग्राम में रहने वाले मलप्पा अष्टगे के चार पुत्र और दो पुत्रियों में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज दूसरे नम्बर के पुत्र हैं। 10 अक्टूबर 1946 को जन्मे आचार्यश्री (ग्रहस्थ अवस्था का नाम विद्याधर) ने 1968 में आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज से अजमेर नगर में मुनि दीक्षा ली थी। उनके दीक्षा लेने के बाद पूरे परिवार में ही वैराग्य का ऐसा माहौल बना कि परिवार के सदस्य एक एक करके घर का त्याग करते गये। आचार्यश्री की मां श्रीमती जी और पिता मलप्पा जी ने आचार्यश्री धर्मसागर जी महाराज से मुनि व आर्यिका दीक्षा ग्रहण की और सल्लेखना पूर्वक समाधि मरण कर अपने जीवन का कल्याण किया था। आचार्यश्री के दोनों छोटे भाइयों ने घर का त्यागकर आचार्यश्री से मुनि दीक्षा ली है। दोनों भाई मुनिश्री समय सागर जी और मुनिश्री योग सागर जी के रूप कठोर साधना कर रहे हैं। आचार्यश्री की दोनों बहनें शांताजी व स्वर्णा जी ने घर का त्यागकर कर ब्रह्मचर्य व्रत लिया है। दोनों बहनें इंदौर के त्यागीव्रती आश्रम में रहकर साधना कर रही हैं।
चौथे भाई भी बने मुनि
आचार्यश्री के सदलगा स्थित घर में उनके बड़े भाई महावीर प्रसाद अष्टगे अकेले बचे थे। उन्होंने विवाह कर वंश परम्परा को आगे बढ़ाया। लेकिन जीवन की अंतिम संध्या में घर की दीवारें उन्हें रोक नहीं पाईं। 79 वर्ष की उम्र में परिवार की सारी जिम्मेदारियां पूरी कर महावीर प्रसाद जी ने भी जैन मुनि बनने का मन बना लिया था। बीते दो वर्ष से वे मुनि जैसी चर्या करने लगे थे। बुधवार को महाराष्ट्र प्रांत के वाशिम जिले के जैन तीर्थ शिरपुर में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ने एक भव्य समारोह में अपने बड़े भाई को मंत्रोच्चारण के साथ मुनि दीक्षा दे दी। विशाल जनसमूह की उपस्थिति में जैसे ही महावीर प्रसाद जी ने अपने वस्त्रों को उतार फेंका पूरा पांडाल जयकारों से गूंज उठा। जैनधर्म के एतिहासिक में नया पन्ना भी जुड़ गया जब एक ही परिवार के माता पिता और सभी छह बच्चों ने जैन दीक्षा लेकर अनुपम उदाहरण पेश किया है।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 12 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 26 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 27 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 37 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 41 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 55 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 61 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 61 दिन पहले
Bhopalसनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूरा 513 दिन पहले
Bhopalआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को। 530 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 531 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 535 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 639 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 641 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 666 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 1,001 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 1,005 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 1,010 दिन पहले