मध्य प्रदेश की चेक पोस्ट पर चल रहा है अवैध वसूली का धंधा, नाराज गडकरी ने लिखा पत्र, कांग्रेस का कहना सिंधिया को मिलता है हिस्सा
भोपाल। मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। वाहन मालिकों द्वारा लगातार शिकायत के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में चेक पोस्टों पर वाहन चालकों से अवैध वसूली का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। वाहन मालिकों द्वारा लगातार शिकायत के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वसूली का धंधा इतना बढ़ चुका है कि अब स्वयं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर नाराजगी जताई है। इतना ही नहीं गडकरी को राज्य सरकार को पत्र लिखकर कहना पड़ा है कि वसूली रोकी जाए। वहीं कांग्रेस का दावा है कि इस काली कमाई का मोटा हिस्सा केंद्रीय उड्डयन मंत्री सिंधिया को भेजा जाता है।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को पत्र लिखा है। पत्र में गडकरी ने लिखा है कि, ‘मध्य प्रदेश के आरटीओ अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा चेक पोस्ट एंट्री के लिए बड़े पैमाने पर रिश्वतखोरी हो रही है। एंट्री चेक पोस्ट पर गाडी के सारे कागजात ठीक पाए जाने पर और गाड़ी अंडरलोड पाए जाने पर किसी भी प्रकार की एंट्री भरने का प्रावधान नहीं है। फिर भी ट्रक ड्रायवर्स एवं मालिकों को परेशान किया जाता है।’ 
सीएम और परिवहन मंत्री को संबोधित पत्र में गडकरी ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि, ‘मैंने इससे पहले भी आपसे इस विषय पर ध्यान देने की प्रार्थना की थी। लेकिन इस समस्या का कोई भी हल अभी तक नहीं निकला है जिसकी वजह से मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा है। इस मामले पर आपको संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देश देना चाहिए। आपसे गुजारिश है कि आप स्वयं इस मामले में सख्त और उचित कार्रवाई करे।’
गडकरी के इस पत्र से प्रदेश में चल रहे करोड़ों रुपए की अवैध वसूली का पोल खुल गया है। ट्रक मालिकों ने गडकरी की इस पहल का स्वागत किया है। रीवा निवासी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी नरेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि, ‘प्रदेशभर में चेक पोस्टों पर वसूली के लिए पुलिसकर्मियों को रखा जाता है। वे हमारे ड्राइवरों से सारे कागजात सही होने के बाद भी जबरन 1200 रुपए लेते हैं। हमलोग अवैध वसूली से तंग आ चुके हैं।’
इस पूरे मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी घसीटा है। युवा कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने दावा किया कि करोड़ों के इस काले कमाई का अधिकांश हिस्सा सिंधिया को भेजा जाता है। त्रिपाठी ने कहा कि, ‘नितिन गडकरी वसूली रोकने की गुजारिश सिंधिया से करें। असली मास्टरमाइंड तो वही हैं। आखिर सिंधिया गोविंद सिंह राजपूत को परिवहन मंत्री बनाने पर क्यों अड़े थे? गोविंद सिंह चुंगी कर वसूलते हैं और आधा पैसा महल जाता है। सीएम को भी इसकी जानकारी है।’

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalभाई बने देवास के SP, छोटी बहन को अमृतसर में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ने UPSC में लहराया परचम 12 दिन पहले
Bhopalभोपाल पुलिस के सिस्टम में साइबर सेंधमारी, FIR से कोर्ट के साक्ष्य तक खतरा! 26 दिन पहले
Bhopalश्रीमती गौर ने वार्ड 72 में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन 27 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 37 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 41 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 55 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 61 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 61 दिन पहले
Bhopalसनातन धर्म और संस्कृति का अपमान करना दिग्विजय सिंह की फितरत है : मंत्री सारंग 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल गैस त्रासदी का 337 टन कचरा नष्ट, 55 दिन में ऑपरेशन हुआ पूरा 513 दिन पहले
Bhopalआपातकाल दिवस के अवसर पर लोकतंत्र सेनानी के कार्यक्रम का आयोजन 26 जून को। 530 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 531 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 535 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 639 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 641 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 666 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 1,001 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 1,005 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 1,010 दिन पहले