प्रदेश सरकार ने निजी बस ऑपरेटरों को दी बड़ी राहत , यात्री बसों का 103 करोड़ का टैक्स होगा माफ
भोपाल। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर प्रदेश सरकार ने राज्य के निजी बस आपरेटरों को बड़ी राहत दी है।

भोपाल। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पहल पर प्रदेश सरकार ने राज्य के निजी बस आपरेटरों को बड़ी राहत दी है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा निर्णय लेते हुए परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाते हुए प्रदेश के निजी बस संचालकों का माह अप्रैल, मई, और जून 2021 का 103 करोड़ रुपये का टैक्स माफ करने के प्रस्ताव को मंजूर कर दिया। प्रदेश सरकार के इस फैंसले से निजी बस संचालकों को बड़ी राहत मिली है। उक्त निर्णय के सम्बंध में जानकारी देते हुए प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि देश में कोरोना महामारी के समय यात्री बसों में लगने वाले मोटरयान कर में छूट देने की बात मेरे संज्ञान में आई थी। बहुत से बस ऑपरेटर एक साथ मुझसे मिलने आये थे। उन बस संचालकों के अनुरोध पर हमने इस बात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष रखा था, क्योकि 3 महीने कोरोना महामारी के समय बसे पूरी तरह बंद थी। श्री राजपूत ने बताया कि सह्रदय मुख्यमंत्री श्री चौहान को भी लगा कि जब बसे चली ही नहीं तो इनका 3 माह का टैक्स माफ कर देना चाहिए। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग ने यह 3 माह का टैक्स माफ करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा, जिसे मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी मिल गई। कैबिनेट ने माह अप्रैल, मई और जून 2021 का तीन माह टैक्स पूरी तरह माफ कर दिया है। श्री राजपूत ने बताया कि इससे सरकार पर 103 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा। श्री राजपूत ने बताया कि जब इस सम्बंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि सरकार को नुकसान तो होगा, पर जिस समय बसे नहीं चली तो उस समय का टैक्स माफ करना चाहिए और आज कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। दरअसल कोरोना संकट के समय हुए नुकसान के बाद से राज्य के निजी बस संचालक प्रदेश सरकार से तीन माह का टैक्स माफ करने की लगातार मांग कर रहे थे। इस पर परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने भरोसा जताया था कि उनकी जायज मांग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने के बाद ही फैसला किया जाएगा

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 2 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 20 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 26 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 26 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 127 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 132 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 152 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 496 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 604 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 606 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 631 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 761 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 787 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 795 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 966 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 970 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 975 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 991 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,029 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,030 दिन पहले