पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों की बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा भाजपा और अन्य दलों के फर्क को समझें कार्यकर्ता : अमित शाह
भोपाल। कांग्रेस की स्थापना किसी विचारधारा के आधार पर नहीं बल्कि एक अंग्रेज अफसर ने एक क्लब के रूप में की थी। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी 50 के दशक से ही एक विचारधारा को लेकर चल रही है।
भोपाल। कांग्रेस की स्थापना किसी विचारधारा के आधार पर नहीं बल्कि एक अंग्रेज अफसर ने एक क्लब के रूप में की थी। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी 50 के दशक से ही एक विचारधारा को लेकर चल रही है। इतने साल बीतने के बाद भी हमारे मूल सिद्धांत, हमारी कार्यपद्धति और संस्कृति वही हैं, जिन्हें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे नेताओं ने रेखांकित किया है। हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण के विचार को जमीन पर उतारने का काम कर रही हैं और हमारा नेतृत्व बेदाग है, जिस पर हमें गर्व है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा और अन्य दलों के बीच के इस फर्क को समझना जरूरी है। यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्रियों, पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारियों एवं प्रदेश शासन के मंत्रियों की बैठक में कही।

हम आंदोलनों की आंच में तपकर निखरे हैं
श्री शाह ने कहा कि देश के स्वतंत्र होते ही कांग्रेस सत्ता में बैठ गयी थी। इसलिए कांग्रेस का आंदोलनों से नाता नहीं रहा। दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र और राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर किए गए आंदोलनों की आंच से तपकर निखरी है। सबसे पहले गोवा की स्वतंत्रता, फिर को कच्छ को भारत में बनाए रखने के लिए आंदोलन किए। गौहत्या पर प्रतिबंध के लिए आंदोलन किया। 1975 में हम आपातकाल के विरूद्ध आंदोलन में शामिल हुए। इसके बाद रामजन्म भूमि आंदोलन, तिरंगा यात्रा और ऐसे ही अनेक आंदोलन पार्टी ने किए हैं, जो हमारी विचारधारा से प्रेरित और उसी पर आधारित है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन आंदोलनों का उद्देश्य पार्टी का विस्तार नहीं था बल्कि इन मुद्दों के प्रति जनता में चेतना लाना और कार्यकर्ताओं को इनसे जोड़ना ही पार्टी का लक्ष्य रहा है। श्री शाह ने कहा कि प्रत्येक पार्टी का चरित्र उसकी विचारधारा, कार्यक्रम और नेतृत्व से तय होता है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और गरीब कल्याण हमारी विचारधारा के मूल हैं। हमारे जैसे नेता किसी पार्टी में नहीं है। यह बात हम गर्व के साथ कह सकते है कि हमारे नेतृत्व पर कभी आरोप नहीं लगे और इसलिए हम एक अलग तरह की पार्टी है।
बूथ सशक्तिकरण के लिए विचारपूर्वक काम करें
श्री शाह ने कहा कि हमारे नेता स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन की नींव रखी थी। उन्होंने मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन द्वारा चलायी जा रही बूथ विस्तारक योजना की तारीफ करते हुए कहा कि स्व. ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष पर मध्यप्रदेश में पार्टी संगठन ने बूथ सशक्तिकरण का जो काम हाथ में लिया है वह पूरी तरह सफल रहा है। प्रदेश नेतृत्व ने कार्यक्रमों की जो रूपरेखा बनायी है वह भी बहुत अच्छी है। उन्होंने कहा कि बूथ सशक्तिकरण के लिए यह जरूरी है कि पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर विचारपूर्वक काम करें। किस बूथ पर हम अपेक्षाकृत कमजोर स्थिति में है और वहां मजबूती के लिए क्या किया जाना चाहिए, कौन से समीकरण उस बूथ को प्रभावित करते हैं, किस नेता या कार्यकर्ता को वहां भेजा जाना उचित होगा, इन सभी बातों पर विचार करते हुए योजना बनाएं। श्री शाह ने कहा कि पार्टी को बूथ पर मजबूत बनाने के लिए हमें मजदूरी नहीं बल्कि योजनाबद्ध तरीके से परिश्रम करना है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं से आव्हान किया कि सभी 10-10 बूथों की जिम्मेदारी अपने उपर लें।
हमारी सरकारों के काम बेजोड़, जीत हमारी ही होगी
श्री शाह ने केन्द्र एवं राज्य सरकारों के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र और राज्य सरकारें गरीब कल्याण की विचारधारा को जमीन पर उतारने के लिए अभूतपूर्व काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में दो-दो बार हमारी पूर्ण बहुमत की सरकारें बनी हैं और मध्यप्रदेश में हम कई सालों से सत्ता में हैं। हमारी केन्द्र सरकार ने धारा 370, राम जन्मभूमि, तीन तलाक और नागरिकता संशोधन कानून जैसे अधिकांश मुद्दों को हल कर दिया है। जो कुछ बचे हैं उन्हें भी आने वाले सालों में हल कर लिया जायेगा। मध्यप्रदेश में भी हमारी सरकार ने एक बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाने का काम कर रही है और इसके लिए जरूरी है कि गरीब कल्याण की योजनाओं पर बढ़ते हुए देश के गरीबों को सशक्त बनाया जाए। इसके लिए गुड गवर्नेंस के साथ काम कर रही हमारी सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। श्री शाह ने कहा कि आने वाले समय में भी विजय हमारी ही होगी क्योंकि हमारी सरकारों ने जो काम किए हैं वो अन्य सरकारें नहीं कर सकी।
बैठक के शुभारंभ पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने श्री शाह को भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी जी की प्रतिमाएं तथा स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष समारोह का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बैठक के दौरान प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव एवं सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे मंचासीन रहे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 28 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 993 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,032 दिन पहले