मध्य प्रदेश में सरकार की चिंतन बैठक में निकल मंथन, नगरीय क्षेत्रों में स्थापित होंगी मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की चिंतन बैठक में हुए मंथन में नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों की स्थापना और स्कूलों में आर्टिफिशियल शिक्षा शुरू करने का फैसला हुआ है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की चिंतन बैठक में हुए मंथन में नगरीय क्षेत्रों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकों की स्थापना और स्कूलों में आर्टिफिशियल शिक्षा शुरू करने का फैसला हुआ है। मंथन के फैसलों के बारे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से चर्चा में जानकारी दी और बताया कि रविवार की रात तक अभी चिंतन बैठक चलेगी।
चौहान ने बताया कि दो दिन की चिंतन बैठक में अब तक तीर्थदर्शन, कन्या विवाह, लाड़ली लक्ष्मी योजना जैसे विषयों पर चर्चा की गई और कोविड की वजह से बंद हुई इन योजनाओं को नए स्वरूप में शुरू करने का ऐलान किया। कन्यादान योजना में राशि को 51 हजार रुपए से बढ़ाकर 55 हजार करने का बड़ा फैसला हुआ है। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना मध्य प्रदेश ने शुरू की थी और बाद में दूसरे राज्यों ने अपनाई। कोविड के कारण तीन साल से योजना नहीं चल रही थी। अब फिर से शुरू की जा रही है। 18 अप्रैल को पहली ट्रेन काशी विश्वनाथ के लिए जाएगी। वहां रविदास और कबीर के दर्शन किए जाएंगे। गंगास्नान भी किया जाएगा। सीएम और मंत्रिगण भी पहली ट्रेन से जाएंगे। एक सुझाव बस से भी जाने का आया है जिस पर फाइनल चर्चा की जा रही है। विमान से भी तीर्थदर्शन की योजना है जिसमें बुजुर्गों को ले जाया जाएगा।
कन्या विवाह योजा 21 अप्रैल से शुरू होगी
कन्या विवाह योजना की समीक्षा की गई और कोविड के कारण यह बंद थी। 21 अप्रैल से योजना फिर शुरू की जा रही है। नए स्वरूप में यह शुरू होगी। पहले दो विभागों द्वारा संचालित की जाती थी और आयोजन की राशि 51 हजार रुपए की राशि को 55 हजार किया जा रहा है। हर साल आयोजित होने वाले समारोह का विकासखंड स्तर पर पहले से तारीख तय कर प्रचार प्रसार किया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग इसका आयोजन करेगा। जनप्रतिनिधि जुड़कर इसे करेंगे।
लाड़ली लक्ष्मी योजना में आर्थिक उन्नयन शामिल
मुख्यमंत्री ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश की ऐसी योजना है जो यहां शुरू हुई और बाद में किसी ने किसी रूप में दूसरे राज्यों ने इसे शुरू किया। 43 लाख लाड़़ली लक्ष्मी आज प्रदेश में हैं जो 12वीं या कॉलेज में पढ़ रही है। चौहान ने कहा कि ये लाड़ली अब उन्हें मामा कहकर पुकारती हूं। दो मई को ला़ड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा तो दो से 11 मई तक मनाया जाएगा। लाड़ली के स्वावलंबन और आर्थिक उन्नयन के लिए कुछ और फैसले लिए जा रहे हैं जिन्हें दो मई को लाड़़ली लक्ष्मी दिवस के दिन घोषित किया जाएगा।
सात अप्रैल को अन्न उत्सव
चौहान ने कहा कि गरीब कल्याण योजना छह महीने और जारी रखे जाने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फैसला किया है। मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना भी चलती है। दोनों का मिलाकर संचालित किया जाएगा। एक ही दुकान से इनका संचालन करने की योजना बनाई जाएगी और इसमें कॉमन सर्विस सेंटर भी स्थापित किया जाएगा। सात अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा जिसका हर दुकान पर आयोजन होगा।
सीएम राइज स्कूल 13 जून से शुरू होंगे
सीएम चौहान ने कहा कि सीएम राइज स्कूल के भवन बनने में समय लगेगा जो 24 करोड़़ की लागत से बनेंगे। जून से भवन बनना शुरू हो जाएंगे। जहां भवन की उपलब्धता होगी, वहां ऐसे 350 स्थानों पर 13 जून से शिक्षण कार्य शुरू किया जाएगा। भवन बन जाने पर उन्हें वहां स्थानांतरित कर दिया जाएगा। भूमि के लिए रणनीति बनाई है जिससे समय कम लगे और एकसमान डिजाइन बनाई जाएगी। शिक्षकों को ट्रेनिंग के साथ उनका नियमित मूल्यांकन भी होगा।
मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक
शहरों में मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक खोले जाएंगे। 22 अप्रैल से इन्हें खोला जाएगा और नगरीय क्षेत्रों में इन्हें खोला जाएगा। मेडिकल कॉलेजों को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। मई के महीने से जिलास्तरीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होगा। पशुओं के लिए टेली मेडिसन सुविधा शुरू की जा रही है।
फसलों के लिए भी टेली मेडिसन की व्यवस्था की जा रही है।
साइबर तहसील बनेंगी
लोगों को जमीन खरीदी के बाद तहसील कार्यालयों के चक्कर लगाने के मामलों से निपटने साइबर तहसील बनाई जाएंगी। जैसे ही कोई जमीन खरीदेगा तो तहसीलों में वह दर्ज हो जाएगी और किसी को वहां तक जाने की जरूरत नहीं होगा।
पीने के पानी की व्यवस्था
जल जीवन मिशन के लिए 6000 करोड़़ रुपए की बजट में व्यवस्था है और पहले पानी का पता लगाया जाएगा। फिर पाइप लाइन बिछाई जाएंगी। बुरहानपुर में 30 मार्च को लोकापर्ण किया जाएगा। ग्रामीण परिवहन की नीति लाई जाएगी जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी नहीं हो।
आंबेडकर जयंती पर आयोजन होगा
बाबा आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को बड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रविदास और कबीर के आयोजन किए जाएंगे। मेडिकल शिक्षा हिंदी में पढ़ाई शुरू की जा रही है जिससे हिंदी जानने वालों में हीन भावना नहीं हो। स्कूलों में आर्टिफिश्यल इंटेलीजेंस की शिक्षा शुरू की जा रही है।
पुलिस भर्ती में शारीरिक परीक्षा पर जोर
पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा के अलावा 50 फीसदी नंबर शारीरिक परीक्षा के लिए भी होगा। इससे गांव के लोगों को मौका मिलेगा। 11 अप्रैल से जलाभिषक अभियान शुरू किया जाएगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 21 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 153 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 497 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 607 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 632 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 788 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 796 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 971 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहले