देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 19 बार पढ़ी गई

यूक्रेन मसले पर भड़के इमरान:22 पश्चिमी देशों के राजदूतों ने निंदा प्रस्ताव पर मांगा पाक का समर्थन, PM बोले- हम किसी के गुलाम नहीं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन मसले पर उन्हें चिट्ठी लिखकर सलाह देने वाले 22 पश्चिमी देशों के राजदूतों को लताड़ लगाई है।

Abhishek Raghuvanshi7 मार्च 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने यूक्रेन मसले पर उन्हें चिट्ठी लिखकर सलाह देने वाले 22 पश्चिमी देशों के राजदूतों को लताड़ लगाई है। एक रैली में पाक पीएम ने कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं हैं, कि आप जो चाहेंगे जैसा कहेंगे हम वैसा ही करने लगें। पाकिस्तान किसी गुट का हिस्सा नहीं हैं।

दरअसल, इस्लामाबाद स्थित पश्चिमी देशों के 22 राजदूतों ने पाक पीएम को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें इमरान खान से अपील की थी कि वो यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव का समर्थन करें। इस पर इमरान खान भड़क गए और कहा कि पाकिस्तान किसी के दवाब में नहीं है। इन राजनयिकों ने यह पत्र सार्वजनिक तौर पर जारी किया है।

पाक ने वोटिंग से किया था परहेज
बता दें कि हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई थी। जिसमें लंबे समय से पश्चिमी देशों के सहयोगी रहे पाकिस्तान ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया था। वहीं UN में ज्यादातर देशों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था और यूक्रेन पर रूस के हमले को गलत करार दिया था।

इमरान ने पूछा- क्या भारत को भी लिखी चिट्ठी
इमरान खान ने पश्चिम देशों के राजदूतों से पूछ लिया कि क्या आपने भारत को भी ऐसी ही चिट्ठी लिखी है। क्योंकि इस मसले पर UNSC और UNGA में हुई वोटिंग में भारत का स्टैंड भी पाकिस्तान जैसा ही था। पाक पीएम ने कहा कि यूक्रेन की वजह से पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा है क्योंकि उसने अफगानिस्तान में नाटो गठबंधन का समर्थन किया था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 11 मिनट पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 36 मिनट पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 7 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 7 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 7 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 7 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 12 घंटे पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
↑