न्यायालय में जघन्य प्रकरणों में ठीक से पक्ष नहीं रखने पर 2 लोक अभियोजक निलंबित, 4 को नोटिस
भोपाल : महानिदेशक/ संचालक, लोक अभियोजन, अन्वे्ष मंगलम द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय से निराकृत चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन के लिए 2 अभियोजकों को निलंबित किया गया और 4 को ՙՙकारण बताओ नोटिस՚՚ जारी किए गए।
भोपाल : महानिदेशक/ संचालक, लोक अभियोजन, अन्वे्ष मंगलम द्वारा वर्ष 2021 में न्यायालय से निराकृत चिन्हित जघन्य एवं सनसनीखेज प्रकरणों की समीक्षा के दौरान खराब प्रदर्शन के लिए 2 अभियोजकों को निलंबित किया गया और 4 को ՙՙकारण बताओ नोटिस՚՚ जारी किए गए। 10 से ज्यादा अधिकारियों को उनके ՙՙश्रेष्ठ प्रदर्शन՚՚ के लिए ՙՙप्रशंसा-पत्र՚՚ प्रदान किए गए।
बैठक में प्रदेश भर के उप संचालक, अभियोजन/ जिला अभियोजन अधिकारी/ लोक अभियोजक/ अपर लोक अभियोजक/ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में कुल 700 प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की गयी । समीक्षा में पाया गया कि रायसेन, शहडोल, मंडला, छतरपुर, रतलाम, नरंसिंहपुर, भोपाल, दतिया आदि जिलों का प्रदर्शन अच्छा रहा । यहां चिन्हित प्रकरणों में 80 प्रतिशत से अधिक सजा दर्ज की गयी । इसके विपरीत जिला शाजापुर, अलीराजपुर, मुरैना, दमोह, रीवा, अशोकनगर आदि में 50 प्रतिशत से भी कम दोषसिद्धि दर पर संचालक, लोक अभियोजन द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जिलों को वर्ष 2022 में प्रदर्शन में सुधार का लक्ष्य् दिया गया ।
समीक्षा के दौरान जिला अभियोजन अधिकारी अशोकनगर, अतुल शर्मा एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, सिलवानी, जिला रायसेन राजेन्द्र वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । जिला अभियोजन अधिकारी, उमरिया, अकरम शेख, जिला अभियोजन अधिकारी, इंदौर, संजीव श्रीवास्तव, जिला अभियोजन अधिकारी, उज्जैन, राजकुमार नेमा, उप संचालक (अभियोजन) अलीराजपुर, राजीव गरवाल, को ՙՙकारण बताओ नोटिस՚՚ जारी किया गया।
संचालक द्वारा सजा दर में वृद्धि के उपाय समझाते हुए पुलिस रेग्युललेशन के पैरा 518 और उच्चतम न्यायालय के ՙՙकिशन भाई՚՚ प्रकरण में दिेए निर्देशों के पालन में गंभीरता से स्क्रू्टनी करने, न्यायालय में आरोप निर्धारण के दौरान लिखित तर्क प्रस्तुत करने, न्यायालय ट्रायल में चालान प्रस्तुत करने से पूर्व विवेचक एवं थाना प्रभारी से परामर्श करने तथा न्यायालय से विचारण की तिथि प्राप्त होने पर समंस/वारंट की तामीली हेतु प्राप्त कर थाना प्रभारी को सौंपने की बात कही गई। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक प्रकरण की दैनिक प्रगति की जानकारी पुलिस रेग्यु्लेशन पैरा 519 के पालन में जिले के पुलिस अधीक्षक को दें । पैरवी अधिकारी के नियमित पेशी पर न आने की जानकारी दैनिक प्रतिवेदन के माध्यम से ही पुलिस अधीक्षक को सौंपें । माह में सभी दोषमुक्ति प्रकरणों को साक्ष्य एवं त्रुटि समीक्षा प्रतिवेदन के साथ जिला दण्डाधिकारी की अध्यक्षता की किशन जी भाई समिति के समक्ष रखने के निर्देश भी दिए । उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि इन उपायों को अपनाए जाने से सजा दर में वृद्धि सुनिश्चित है । ज्ञातव्य है कि संचालक ने पृथक से ՙՙस्क्रूटनी՚՚ कार्य को ऑन-लाइन करने और इसके स्टैडर्ड फार्मेट तैयार करने के लिए पृथक से कार्रवाई प्रारम्भ् करते हुए अभियोजकों की समिति भी गठित की है । समिति अपना प्रतिवेदन 15 दिवस में प्रस्तुत करेगी ।
यह भी बताया गया कि, संचालनालय स्क्रूटनी के मानक प्रारूप तैयार किए जाने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे गंभीर प्रकरणों में भी विधि अनुसार यथाशीघ्र साक्ष्य संग्रहण सुनिश्चित किया जा सके ।
संचालक ने निर्देश दिए कि अभियोजक का दायित्व पीडि़तों एवं अभियोजन गवाहों की सहायता करना है । अभियोजकों का आरोपी पक्ष से संपर्क एवं संवाद नहीं होना चाहिए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 28 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 28 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 129 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 134 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 606 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 968 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 977 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 993 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,032 दिन पहले