छिंदवाड़ा जिले के चाँद नगर की उपमंडी में व्यापारी द्वारा मक्का खरीदी में जो भर्ती 61 किलो 300 ग्राम ली जाती थी तथा प्रति बोरी 12 रुपये खर्च लिया जाता था वह दिनांक 16/11 दिन मंगलवार यानी प्रति बोरी 61 किलो 200 ग्राम व प्रति बोरी पर खर्च 10 रुपये लिया जाएगा मतलब किसान को प्रति किवंटल 3 रुपये 30 पैसा व प्रति किवंटल पर 160 ग्राम मक्का का फायदा हुआ इस विषय को संज्ञान में युवा भाजपा नेता आदित्य ठाकुर ने लिया व उन्होंने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बंटी साहू,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री संजय पटेल व चाँद मण्डल अध्यक्ष श्री कामेंद्र ठाकुर से इस विषय में चर्चा कर सम्बंधित अधिकारियों को उनके द्वारा उचित दिशा निर्देश देकर किसानों के हित में यह कार्य किया गया इस विषय को लेकर हमारे संवाददाता ललित रघुवंशी चांद भाजपा नेता आदित्य ठाकुर जी से बात की तो उनका क्या कहना था?
