देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 17 बार पढ़ी गई

रूस ने मिसाइल से अपना ही सैटेलाइट उड़ाया, US का आरोप- इससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन को खतरा

अंतरिक्ष में हुई एक घटना के बाद रूस और अमेरिका में नया तनाव पैदा हो गया। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस ने मिसाइल से अपने ही एक सैटेलाइट को तबाह कर दिया।

Abhishek Raghuvanshi17 नवंबर 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अंतरिक्ष में हुई एक घटना के बाद रूस और अमेरिका में नया तनाव पैदा हो गया। अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रूस ने मिसाइल से अपने ही एक सैटेलाइट को तबाह कर दिया। इससे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के क्रू मेंबर्स को खतरा पैदा हो गया है।

अमेरिका ने कहा है कि सैटेलाइट फटने के बाद उसका मलबा स्पेस एरिया में फैल गया। इससे बचने के लिए ISS में मौजूद सात क्रू मेंबर्स को कैप्सूल में जाना पड़ा। इसकी वजह से उनके काम को नुकसान हुआ।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ISS में इस वक्त सात क्रू मेंबर्स हैं। ये बदलते रहते हैं। इनमें चार अमेरिकी, एक जर्मन और दो रूसी वैज्ञानिक हैं।

रूस का बर्ताव गैरजिम्मेदाराना
रूस की इस हरकत से अमेरिकी सरकार और नासा नाराज है। उन्होंने रूस के इस कदम को खतरनाक और गैर जिम्मेदाराना बताया है। नासा के मुताबिक, वो काफी समय से रूस की स्पेस एक्टिविटीज पर नजर रख रही है और उसने रूस के इस कदम को भांप लिया था। अब तक सिर्फ चार बार ऐसा हुआ है जब धरती से दागे किसी मिसाइल ने स्पेस में अपने टारगेट को हिट किया हो। नासा का कहना है कि रूस के इस कदम से अंतरिक्ष में हथियारों की नई रेस शुरू होने का खतरा पैदा हो गया है।

लेजर वेपन्स का इस्तेमाल
अमेरिका ने कहा है कि रूस के इस कदम से न सिर्फ अंतरिक्ष में हथियारों की दौड़ शुरू होगी, बल्कि अंतरिक्ष में लेजर वेपन्स का खतरा भी बढ़ जाएगा। अमेरिकी सरकार ने रूस के इस कदम को बेहद गंभीरता से लिया है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि एंटी सैटेलाइट मिसाइल का इस्तेमाल गैर जिम्मेदाराना हरकत है। हमने पाया कि सैटेलाइट के करीब 1500 टुकड़े ऑर्बिट में तैर रहे हैं और इससे ISS को खतरा पैदा हो गया है। अमेरिका इस बारे में अपने सहयोगी देशों से बातचीत कर रहा है।

ब्लास्ट के बाद कैप्सूल केबिन में लौटे ISS क्रू मेंबर्स
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS में इस वक्त कुल मिलाकर सात क्रू मेंबर्स हैं। ये बदलते रहते हैं। इनमें चार अमेरिकी, एक जर्मन और दो रूसी वैज्ञानिक हैं। घटना के वक्त ये स्टेशन के बाहर थे। ब्लास्ट के बाद सभी सदस्य अपने कैप्सूल केबिन में लौट आए। ये दो घंटे तक यहीं रहे।

नासा के मुताबिक, ISS हर 90 मिनट में रूसी सैटेलाइट के मलबे के पास से गुजरा। यह धरती से 250 मील ऊपर है। नासा चीफ ने कहा- रूस की यह हरकत हम सबको खतरे में डाल सकती है। मलबा रूस के कॉसमॉस सैटेलाइट का था। इसे 1982 में लॉन्च किया गया था। कई साल से यह एक्टिव नहीं था।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 39 मिनट पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 39 मिनट पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 40 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 41 मिनट पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 44 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 5 घंटे पहलेLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंगLifestyleLes Deux Alpes में 17 अजनबी, एक नया स्की गैंग 5 घंटे पहलेराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वानMadhyaPradeshराज्यपाल पटेल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पेड़ लगाने का आह्वान 6 घंटे पहले
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
↑