मप्र निकाय चुनाव से पहले उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट, नामांकन हो सकता है निरस्त
आगामी मप्र निकाय चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक तरफ 1 नवंबर 2021 से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने का काम शुरु किया जाएगा।
आगामी मप्र निकाय चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक तरफ 1 नवंबर 2021 से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने का काम शुरु किया जाएगा। वही दूसरी तरफ आयोग ने पार्षद पद के प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र भरना अनिवार्य कर दिया है।राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी करके इस व्यवस्था को लागू कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर पार्षद पद के प्रत्याशी को नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र भी देना अनिवार्य कर दिया है और इसमें उसे शैक्षणिक योग्यता और आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा भी देना होगा।अगर किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र नहीं दिया गया तो, उसे निरस्त कर दिया जाएगा। इसके तहत किसी निर्वाचक द्वारा मांग किए जाने पर दो रुपये प्रति पृष्ठ शुल्क लेकर शपथ पत्र की प्रमाणित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाएगी।
वही एक नवंबर से मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) द्वारा नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाए जाएंगे। इसे देखते हुए तय किया गया है कि अब इनके तबादले नहीं होंगे। वहीं, एक नवंबर से कलेक्टर , अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार, नायब तहसीलदार के तबादले करने के लिए भी निर्वाचन आयोग की अनुमति लेनी होगी।इन तैयारियों से साफ हो गया है कि नगरीय निकाय चुनाव (MP Local Body Election) अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे यानि महापौर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के माध्यम से होगा।
गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 407 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 347 में आम निर्वाचन कराये जाना है। दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जायेगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। वही पंचायत आम निर्वाचन 3 चरण में करवाये जायेंगे। त्रि-स्तरीय पंचायतों में पंच के 3 लाख 77 हजार 551, सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत सदस्य के 6 हजार 833, जिला पंचायत सदस्य के 904, उप सरपंच के 23 हजार 912, जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 313 और जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के 52 पदों का निर्वाचन कराया जायेगा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
Bhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 21 दिन पहले
Bhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 27 दिन पहले
Bhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 27 दिन पहले
BhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 128 दिन पहले
Bhopalमुख्यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 133 दिन पहले
Bhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 153 दिन पहले
Bhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 497 दिन पहले
Bhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 501 दिन पहले
Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 605 दिन पहले
Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 607 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 632 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 762 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 788 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 796 दिन पहले
Bhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 967 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 971 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 976 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 992 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,030 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,031 दिन पहले