इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जब परिजनों ने युवक को फंदे पर लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
हम आपको बतां दे 24 वर्षीय दीपक चौहान व्यास नगर में अपने परिजनों के साथ रहता था और अपने पालन पोषण के लिए वह मजदूरी का काम करता था , जब परिजनों ने मंगलवार सुबह देखा तो दीपक एक कमरे में फंदे पर लटका था यह देख परिजनों के होश उड़ गए तत्काल ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने दीपक के शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा हालांकि दीपक ने यह कदम किस वजह उठाया है इस बात की वजह अभी सामने नहीं आई है तो वही चंदननगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है
