देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsBhopal
भोपाल 15 बार पढ़ी गई

मंत्रियों की नहीं पट रही अफसरों से,मुख्यमंत्री करेंगे बड़ी सर्जरी मध्यप्रदेश में कोई एक साल बाद  मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोई एक साल बाद मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में 3 ACS और एक दर्जन PS के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है।

Abhishek Raghuvanshi15 जुलाई 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल: मध्यप्रदेश में कोई एक साल बाद  मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में 3 ACS और एक दर्जन PS के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। कुछ विभागाध्यक्ष और दो तीन कमिश्नर को बदलने की भी चर्चा है।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान को ऊर्जा जैसे बड़े विभाग की कमान सौंपी जा सकती हैं। शिवराज के दूसरे तीसरे कार्यकाल में सुलेमान ऊर्जा विभाग संभाल चुके हैं। इसी प्रकार मलय श्रीवास्तव, जेएन कंसोटिया के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार CM सारे मंत्रियों से एक-एक करके चर्चा कर रहे हैं। वे अपनी चर्चा के दौरान अपने विभाग के अधिकारियों के बारे में भी उनसे राय ले रहे हैं।  माना जा रहा है कि इस बार मंत्रियों की राय को सीएम तवज्जो देने वाले हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंत्री कमल पटेल अपने विभाग के अधिकारियों से खुश नहीं है। माना जा रहा है कि एसीएस कृषि अजीत केसरी को हटाया जा सकता है। 
 पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया अपने विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव के कामकाज से खुश नहीं हैं। उमराव को भी बदलने की चर्चा है। उमराव की जगह किसी अपर मुख्य सचिव को पदस्थ किए जाने की चर्चा है।
 शहरी विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने प्रमुख सचिव मनीष सिंह और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के कमिश्नर  अजीत कुमार की कार्य प्रणाली से खुश नहीं है। माना जा रहा है कि अगले फेरबदल में इन दोनो अधिकारियों की अपने विभाग से छुट्टी हो सकती है। 
खनिज विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह की अपने मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से  पटरी नहीं बैठ पा रही है। इसी प्रकार जगदीश देवड़ा प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी से कुछ मामलों को लेकर नाराज हैं। इन दोनों अधिकारियों के बदलने की संभावना मंत्रियों की नाराजगी के बाद भी बहुत कम है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव इनके काम से खुश हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेल टैक्स कमिश्नर राघवेंद्र सिंह अब प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं।अतः उन्हें मंत्रालय में प्रमुख सचिव बनाकर किसी महत्वपूर्ण मंत्रालय में पदस्थ करने की चर्चा है। 
 तीन ACS के विभाग बदलने के आसार 
अपर मुख्य सचिव सुलेमान, मलय श्रीवास्तव और जै एन कंसोटिया के विभाग को भी बदला जा सकता है। मलय श्रीवास्तव को ग्रामीण विकास विभाग की कमान सौंपी जा सकती है। जेएन कंसोटिया भी पिछले सालों से पशुपालन विभाग का काम देख रहे हैं। उन्हें इससे बेहतर विभाग मिलने की संभावना है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान के शिफ्टिंग की भी चर्चा है। सुलेमान को पिछले कई दिनों से हटाए जाने की चर्चा प्रशासकीय गलियारों में चल रही है। उन्हें अगर हटाए भी जाएगा तो बेहतर विभाग में भेजा जाएगा।

 2007 बैच के अफसर ओ पी श्रीवास्तव, जो फिलहाल मुख्यमंत्री सचिवालय में है, वह किसी बड़े जिले का कलेक्टर बनाया जा सकता है। ग्वालियर के लिए ओपी श्रीवास्तव का नाम चर्चा में है। वे पूर्व में भी रीवा सहित दो तीन जिलों के कलेक्टर रह चुके हैं। वैसे भी बताया गया है कि श्रीवास्तव मुख्यमंत्री सचिवालय में अपने वर्तमान दायित्व से खुश नहीं है और स्वयं वहां से हटने की कोशिश कर रहे हैं।
 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में एक दर्जन जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को भी बदलने की चर्चा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि अगला प्रशासनिक फेरबदल बड़े पैमाने पर होगा और चौंकाने वाला हो सकता है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 4 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 22 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 28 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 28 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 129 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 134 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 154 दिन पहले
एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहींBhopalएक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 16 जून तक अनिवार्य तबादले के आदेशवर्षों से जमे जमाए अफसरों की अब खैर नहीं 498 दिन पहलेभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 502 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 606 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 608 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 633 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 763 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 789 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 797 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopal‘मेरे यहां कोई छापा नहीं पड़ा’, ED के छापा मारने की खबर पर बोले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस 944 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 967 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 968 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 972 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 977 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 993 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,031 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,032 दिन पहले
↑