देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 3 बार पढ़ी गई

चीन-अमेरिका में तनाव:जिनपिंग सरकार ने कहा- ताइवान मामले से दूर रहे अमेरिका, आग से खेलने की कोशिश की तो गंभीर नतीजे होंगे

जनवरी में भी चीनी वायुसेना ने ताइवान में घुसपैठ की थी। इसके बाद ताइवानी सेना ने मिलिट्री एक्सरसाइज की थी। ताइवान के एयरस्पेस में अपने 25 जेट फाइटर्स भेजने के बाद भी चीन गलती मानने को तैयार नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi13 अप्रैल 2021 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

ताइवान के एयरस्पेस में अपने 25 जेट फाइटर्स भेजने के बाद भी चीन गलती मानने को तैयार नहीं है। अब उसने अमेरिका को भी इस मामले से दूर रहने की वॉर्निंग दी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा- ताइवान हमेशा से चीन का हिस्सा रहा है। अगर अमेरिका इस मामले में दखल देने की कोशिश करेगा तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। अमेरिका आग से खेलने की कोशिश न करे।

चीन का यह बयान साफ तौर पर अमेरिका को धमकी के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, अमेरिका ने ताइवान के हवाई क्षेत्र में चीन के लड़ाकू विमानों की उड़ान के बाद एक बड़ा फैसला किया। बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन ने अमेरिकी और ताइवानी अफसरों की मुलाकातों पर लगे प्रतिबंध हटा लिए। इसके मायने ये हुए कि अब इन दोनों देशों के अफसर चीन के खिलाफ कोई भी रणनीति बना सकते हैं और इसके लिए बेरोकटोक मुलाकात भी कर सकते हैं।

घरेलू मामले में दखल दे रहा है अमेरिका
मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा- अमेरिका अपने अफसरों को ताइवानी अधिकारियों से मिलने से रोके। ताइवान हमारा आंतरिक मामला है। अमेरिका के इस कदम से दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ सकते हैं। हमारी सलाह है कि अमेरिका आग से खेलना बंद करे, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे।

इसलिए बढ़ा तनाव
चीन की एयरफोर्स के करीब 25 फाइटर जेट्स ने सोमवार दोपहर ताइवान के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरी। इस बार नई बात यह थी कि इन विमानों में कुछ ऐसे थे, जिन पर एटमी हथियार ले जाए जा सकते थे। इसके बाद ताइवान के विमानों ने भी उड़ान भरी। देर रात अमेरिका ने चीन की हरकत का विरोध करते हुए ताइवान के पक्ष में बयान दिया। कहा- अब अमेरिकी और ताइवानी अफसर किसी भी हमले के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए स्वतंत्र हैं। पुराने नियम हटाए जा रहे हैं। दक्षिण चीन सागर में किसी के भी दबदबे को स्वीकार नहीं किया जा सकता। अमेरिका के इस रुख के बाद ही चीन चिढ़ गया।

अमेरिका के इस कदम का मतलब क्या है
1979 में चीन के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए अमेरिका ने एक नियम बनाया था। इसके तहत यह तय किया गया कि अमेरिका हर हाल में ताइवान के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशन में दूरियां रखेगा। 2017 में ट्रम्प ने दक्षिण चीन सागर में चीन की चालों को देखते हुए इन प्रतिबंधों को अनौपचारिक तौर पर हटाना शुरू किया और ताइवान के साथ नए रिश्तों की शुरुआत की। अब बाइडेन ने इस नियम को एक तरह से खत्म ही कर दिया है। इसके मायने ये हुए कि अमेरिका अब ताइवान को हर मामले में मदद देने के लिए तैयार है। सैन्य मदद तो ट्रम्प के दौर में ही शुरू कर दी गई थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Apple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 1 घंटा पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 1 घंटा पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 8 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 8 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 8 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 8 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सप्त गौ परिक्रमा मंदिर में गौ पूजन किया 13 घंटे पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
↑