सांवेर विधायक तुलसीराम सिलावट के मंत्री बनने पर लकी अवस्थी सहित बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे भोपाल
हाल ही में उपचुनाव में सांवेर विधानसभा सीट से रिकार्ड मतों से जीते तुलसीराम सिलावट ने रविवार को भोपाल में मंत्री पद की शपथ ली… सिलावट के मंत्री बनने की खुशी में बड़ी संख्या में इंदौर से सिलावट समर्थक रविवार सुबह निजी वाहनों से भोपाल पहुंचे… तुलसीराम सिलावट के कट्टर समर्थक लकी अवस्थी ने बताया कि इंदौर से बड़ी संख्या में सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता को बधाई देने भोपाल बंगले पर पहुंचे… यहां पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन पर शपथ ग्रहण समारोह का समाचार चैनल के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया… शपथ ग्रहण के पश्चात जैसे ही सिलावट भोपाल स्थित बंगले पर पहुंचे… समर्थकों ने श्री सिलावट को फूल मालाओं से लाद दिया.. यहां पर सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,भाजपा संगठन,भाजपा कार्यकर्ताओं,समर्थकों एवं आम जनता का आभार व्यक्त किया… यहां पर सभी के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी की गई थी। आज सिलावट समर्थक लकी अवस्थी,राजेश पांडे एवं पप्पू शर्मा द्वारा तुलसी सिलावट को बधाई देते हुए होर्डिंग व पोस्टर भी भोपाल में जगह-जगह दिखाई दिए… सिलावट के मंत्री बनने की खुशी इंदौर तथा सांवेर क्षेत्र में भी दिखाई दी ..यहां भी अनेक स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर मिठाई वितरित की।
