JioMart पर ग्रॉसरी (Grocery) और दूसरे सामान की शॉपिंग की जा सकती है.
अभी तक यूज़र्स जियो मार्ट की वेबसाइट के ज़रिए ऑर्डर कर रहे थे और अब JioMart ऐप से यूज़र्स के लिए ऑर्डर करना और भी आसान हो जाएगा.
मौजूदा समय में दुनिया भर से जियो मार्ट प्लैटफॉर्म पर हर 2.5 लाख ऑर्डर आ रहे हैं, और ये नंबर लगातार बढ़ रहा है. कंपनी ने इसमें पेमेंट के लिए Sodexo मील कूपन ऐड करने का ऑप्शन भी दिया है, जिससे ग्राहकों का शॉपिंग करना और भी आसान हो जाएगा.
बीटा प्लेटफॉर्म jiomart.com को मार्च के आखिर में देशभर में करीब 200 शहरों और कस्बों में लॉन्च किया गया था. ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर्स की तरह, इसपर ग्रॉसरी (Grocery) और दूसरे सामान की शॉपिंग की जा सकती है. रिलायंस ने एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए ऐप लॉन्च कर दिया है. ग्राहक इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक यूज़र्स जियो मार्ट की वेबसाइट के ज़रिए ऑर्डर कर रहे थे. इस ऐप से अब यूज़र्स के लिए ऑर्डर करना आसान हो जाएगा.आसान इंटरफेस और पेमेंट ऑप्शन
इसका ऐप बेस्ट इंटरफेस यूज़र्स के लिए काफी आसान है. ग्रोसरी शॉपिंग के लिए ऑफर किए जा रहे इस ऐप में यूज़र्स अपनी आईडी से लॉग-इन कर पास्ट ऑर्डर्स भी ऐक्सेस कर सकेंगे और नए ऑर्डर प्लेस कर पाएंगे. इसके अलावा इसपर ग्राहकों के लिए कई तरह के पेमेंट ऑप्शन दिए गए हैं. इसमें Sodexo कूपन समेत नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ROne लॉयल्टी प्वाइंट्स, कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन मौजूद है. ग्राहक क्रेडिट कार्ड और वॉलेट कैशबैक ऑफर्स का भी फायदा पा सकते हैं.
(ये भी पढ़ें- Realme के इस सस्ते स्मार्टफोन की दीवानगी! थोड़ी देर में बिक गए 1.5 लाख से ज़्यादा फोन)
बता दें कि हाल ही में हुए RIL एनुअल जनरल मीटिंग (Annual General Meeting-AGM) में मुकेश अंबानी ने कहा था कि कंपनी के जियो मार्ट के लिए भविष्य में काफी प्लान हैं. जियो मार्ट और फेसबुक का WhatsApp, देश में छोटे बिज़नेसमैन को आगे बढ़ने का मौका देने के लिए साथ में मिलकर काम करेगा. (डिस्केलमर- न्यूज18 हिंदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.)
