देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 13 बार पढ़ी गई

अगर आपके फोन में भी है चाइनीज ऐप तो जानें कैसे लागू होगा बैन, यहां जानें सबकुछ

भारत ने सोमवार को चीन के 59 ऐप को बैन कर दिया है. इनमें से कुछ भारत में बहुत पॉपुलर हैं जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok, UC browser, फाइल शेयरिंग ऐप Shareit और डॉक्यूमेंट स्कैन करने वाली Camscanner ऐप.

Abhishek Raghuvanshi1 जुलाई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
भारत ने सोमवार को चीन के 59 ऐप को बैन कर दिया है. इनमें से कुछ भारत में बहुत पॉपुलर हैं जैसे शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म TikTok, UC browser, फाइल शेयरिंग ऐप Shareit और डॉक्यूमेंट स्कैन करने वाली Camscanner ऐप. आइए जानते हैं टिकटॉक और बाकी चीनी ऐप्स के प्रतिबंध को कैसे लागू किया जाएगा और क्या होगा इसका असर…

प्रतिबंध कैसे लागू किया जाएगा?
इन ऐप को ब्लॉक करने के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए जाएंगे, जिसके लिए जल्द उन्हें नोटिफिकेशन भेजने की उम्मीद की जा रही है. यूज़र्स को जल्द ही एक मैसेज देखने की मिल सकता है, जिसमें कहा जाएगा कि सरकार के अनुरोध पर ऐप्स के एक्सेस पर बैन है.

हालांकि, जबकि ये किसी भी ऐक्शन के लिए लाइव फीड की ज़रूरत वाले टिकटॉक और UC न्यूज़ जैसे ऐप को प्रभावित करेगा, यूज़र्स अभी भी उन ऐप का इस्तेमाल करना जारी रख सकते हैं जिन्हें यूज़ करने के लिए एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की ज़रूरत नहीं पड़ती है. लेकिन आने वाले समय में कैमस्कैनर जैसी ऐप के डाउनलोड नंबर को गूगल प्ले स्टोर और ऐपल स्टोर से हटाया जा सकता है.बैन का क्या होगा असर?

बैन हुई लिस्ट में कुछ ऐप भारत में बहुत पॉपुलर हैं, खासतौर पर टिकटॉक की बात करें तो इसके देश में 100 मिलियन से ज़्यादा एक्टिव यूज़र्स हैं. इसके अलावा नए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे हेलो, लाइक और वीडियो चैट ऐप बिगो लाइव भारतीयों के बीच बेहद पॉपुलर हैं.

ये भी पढ़ें : 59 चीनी ऐप्स बंद होने के बाद आपके पास क्या हैं ऑप्शंस? इन देसी ऐप्स से बन जाएगा काम

इसके अलावा इन प्लेटफार्म्स पर ज़्यादातर भारतीय क्रिएटर हैं, जिनमें से कई लोगों के लिए ये आय का एकमात्र स्रोत है. इनमें से कई ऐप के भारत में ऑफिस और कर्मचारी हैं, और इससे कुछ हज़ार नौकरियां दांव पर हो सकती हैं.

ये है बैन हुई 59 ऐप्स की लिस्ट.

ये है बैन हुई 59 ऐप्स की लिस्ट.

भारत की कार्रवाई का कानूनी आधार क्या है?
केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी एक्‍ट (IT Act) की धारा-69A और इंफॉर्मेशन टेक्‍नोलॉजी (प्रोसीजर एंड सेफगार्ड्स फॉर ब्‍लॉकिंग ऑफ एक्‍सेस ऑफ इंफॉर्मेशन बाई पब्लिक) रूल्‍स 2009 के संबंधित प्रावधान उसे विदेशी ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाने की शक्तियां प्रदान करता है.

बता दें कि केंद्र की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, ये ऐप्स ऐसी गतिविधियों में शामिल हैं, जो भारत की रक्षा, ​सुरक्षा, संप्रभुता और अखंडता के लिए हानिकारक है. केंद्र ने कहा कि इन ऐप्स का मोबाइल और नॉन-मोबाइल बेस्ड इंटरनेट डिवाइसेज में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा.

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि उसे कई सोर्सेज़ से मिली शिकायतों में एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग की रिपोर्ट शामिल हैं. इनमें कहा गया है कि ये ऐप यूज़र्स का डेटा चुराकर भारत के बाहर मौजूद सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं. भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों की ओर से इन आंकड़ों को इकट्ठा करना, इनकी जांच-पड़ताल व प्रोफाइलिंग भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा है. इसे रोकने के लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत थी. वहीं, गृह मंत्रालय के तहत आने वाले साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने ऐसे ऐप्‍स पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी.

क्या प्रतिबंध स्थायी होगा?
पिछले साल कुछ दिनों के लिए मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश पर भारत में टिकटोक पर बैन लगा दिया गया था, लेकिन अदालत द्वारा प्रतिबंध हटाने के तुरंत बाद ये वापस आ गया. हालांकि ये कार्रवाई अधिक व्यापक है, अधिक एप्लिकेशन को प्रभावित करती है, और इसे एक विशिष्ट रणनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा संदर्भ में लिया गया है. यह भारत में बड़े चीनी व्यवसायों और खुद चीन के लिए एक चेतावनी हो सकती है.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 18 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 800 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,850 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,893 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,896 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,909 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,209 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,215 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,221 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,224 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,225 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,228 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,230 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,231 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,253 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,253 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,254 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,258 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहले
↑