देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 5 बार पढ़ी गई

Google Map पर जल्द सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज़, बताएंगे आपको रास्ता

फाइल फोटो: Twitter/Amitabh Bachchan. एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप इंडिया की टीम ने वॉइस डाइरेक्शन (voice direction) के लिए फिल्मों के स्टार अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है...

Abhishek Raghuvanshi11 जून 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Google Map पर जल्द सुनाई दे सकती है अमिताभ बच्चन की आवाज़, बताएंगे आपको रास्ता...

फाइल फोटो: Twitter/Amitabh Bachchan.

एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप इंडिया की टीम ने वॉइस डाइरेक्शन (voice direction) के लिए फिल्मों के स्टार अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है…

रास्ता पता करने के लिए हम गूगल मैप (Google Map) का इस्तेमाल करते हैं. सोचिए किसी दिन आप नैविगेशन फीचर इस्तेमाल करने के लिए  गूगल मैप ओपन करें और आपको रास्ता समझाने के लिए अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) की आवाज़ सुनाई दे. जी हां ऐसा बहुत जल्द होने वाला है. एक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल मैप इंडिया की टीम ने वॉइस डाइरेक्शन (voice direction) के लिए फिल्मों के स्टार अमिताभ बच्चन से कॉन्टैक्ट किया है. ये एक ऐसा फीचर जिसमें कुछ लोग वॉइस ऑन करके रखते हैं बाकि एक ही आवाज़ बार-बार सुनके बोर होने वाले कई बार इसे म्यूट भी कर देते हैं.

मिड डे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल अपने गूगल मैप के लिए अमिताभ बच्चन की आवाज की मदद ले सकते हैं. इसको लेकर उनसे से बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल ये कॉन्ट्रैक्ट अभी साइन नहीं किया गया है. जानकारी के लिए बता दें कि इस वक्त गूगल मैप नेविगेशन में न्यूयॉर्क के कैरन जेकब्सन की आवाज सुनाई देती है.

(ये भी पढ़ें-गूगल पर सबको दिख रहे हैं WhatsApp यूज़र्स के फोन नंबर, ऐसे खुद को बचा सकते हैं आप)

Google Map में आया नया फीचरगूगल ने अपने मैप में एक नया फीचर शुरू किया है, जिससे यूज़र्स को COVID-19 से जुड़ी यात्राओं के प्रतिबंध का अलर्ट मिलेगा. गूगल ने बताया कि इस नए फीचर से यूज़र्स चेक कर सकेंगे कि किसी विशेष समय में स्टेशन पर कितनी भीड़ कितनी हो सकती है, या अगर एक निश्चित रूट पर बसें सीमित समय पर चल रही हैं या नहीं.

गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि उसने अपने इस ट्रांजिट अलर्ट फीचर को अर्जेंटीना, फ्रांस, नीदरलैंड, युनाइटेड स्टेट्स और यूनाइटेड किंगडम में शुरू किया गया है. बताया गया कि गूगल मैप के इस नए फीचर की मदद से यूज़र्स प्रतिबंधित सीमाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे.

(ये भी पढ़ें- फ्लिपकार्ट की Samsung Days Sale: सस्ते में खरीदें महंगे फोन, जानें टॉप 5 डील के बारे में….)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: June 10, 2020, 2:11 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑