देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 4 बार पढ़ी गई

Flipkart पर शुरू हुई नई सर्विस, अब आप सिर्फ बोलकर कर सकेंगे शॉपिंग

Flipkart फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस कमांड (Voice command) फीचर की शुरुआत की है, जिससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में कमांड देकर शॉपिंग करने में आसानी होगी. नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi11 जून 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
Flipkart पर शुरू हुई नई सर्विस, अब आप सिर्फ बोलकर कर सकेंगे शॉपिंग

Flipkart

फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस कमांड (Voice command) फीचर की शुरुआत की है, जिससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में कमांड देकर शॉपिंग करने में आसानी होगी.

नई दिल्ली. वालमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने अपने प्लेटफॉर्म पर वॉयस कमांड (Voice command) देने की सुविधा शुरू की है. इससे ग्राहकों को हिंदी और अंग्रेजी में कमांड देकर खरीदारी करने में आसानी होगी. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने इस सर्विस को अपने किराना मंच यानी कि ग्रॉसरी सेक्शन ‘सुपरमार्ट’ में शुरू किया है. इससे ग्राहक अलग-अलग भाषाओं में बोल कर निर्देश देकर सामान को सर्च और खरीद सकेंगे. बताया गया कि शुरुआत में ये सुविधा हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी, जल्द ही इसे बाकी भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा.

कंपनी की टेक्नोलॉजी टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड ‘वॉयस कमांड’ सुविधा तैयार की है. ये आवाज को पहचाने और भाषा को समझने में सक्षम है. इसका इस्तेमाल फ्लिपकार्ट के मोबाइल ऐप पर किया जा सकेगा. फिलहाल ये एंड्रॉयड पर मौजूद है और जल्द ही इसे iOS और वेबसाइट पर भी लाया जाएगा.

(ये भी पढ़ें :-गूगल पर सबको दिख रहे हैं WhatsApp यूज़र्स के फोन नंबर, ऐसे खुद को बचा सकते हैं आप)

कंपनी के मुख्य उत्पाद और प्रौद्योगिकी अधिकारी जनार्दन वेणुगोपाल ने कहा कि घरेलू ई-कॉमर्स कंपनी के तौर पर हम वीडियो और भारतीय भाषाओं को समझने वाली मौखिक निर्देश प्रणाली की देश की पहली नवोन्मेषी प्रौद्योगिकी बना रहे हैं. अगला लक्ष्य ई-कॉमर्स के लिए वॉयस क्षमताओें को और बेहतर करने की दिशा में होगा.उन्होंने कहा कि इस प्रौद्योगिकी को विकसित करने के लिए कंपनी की तकनीकी टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा की. ये प्रौद्योगिकी किराना से जुड़े विभिन्न सामानों के नाम पहचानने में सक्षम है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: June 10, 2020, 3:16 PM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑