देश की बात, आपके शहर से
मेड इन इंडिया नहीं है Mitron ऐप, पाकिस्तान से बस 2600 रुपये में खरीदा गया
टेक्नोलॉजी 0 बार पढ़ी गई

मेड इन इंडिया नहीं है Mitron ऐप, पाकिस्तान से बस 2600 रुपये में खरीदा गया

Photo: News18. न्यूज़ 18 ने पाया कि मित्रों ऐप का पूरा सोर्स कोड, जिसमें सारे फीचर्स और यूज़र इंटरफेस मौजूद है, उसे पाकिस्तारी सॉफ्टवेयर कंपनी Qboxus से खरीदा गया है.

Abhishek Raghuvanshi31 मई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

Photo: News18.

तस्वीरों में खबर2 फोटो
मेड इन इंडिया नहीं पाकिस्तानी है Mitron ऐप, बस 2600 रुपये में खरीदा गया सोर्स कोड

न्यूज़ 18 ने पाया कि मित्रों ऐप का पूरा सोर्स कोड, जिसमें सारे फीचर्स और यूज़र इंटरफेस मौजूद है, उसे पाकिस्तारी सॉफ्टवेयर कंपनी Qboxus से खरीदा गया है.

तेज़ी से पॉपुलर हो रही वीडियो शेयरिंग शेयरिंग ऐप मित्रों (Mitron) को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है. न्यूज़ 18 की रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक को टक्कर देने वाली ये मित्रों ऐप ‘मेड इन इंडिया’ नहीं है और न ही इसे किसी IIT के स्टूडेंट ने बनाया है. न्यूज़ 18 ने पाया कि मित्रों ऐप का पूरा सोर्स कोड, जिसमें सारे फीचर्स और यूज़र इंटरफेस मौजूद है, उसे पाकिस्तारी सॉफ्टवेयर कंपनी Qboxus से खरीदा गया है. Qboxus के फाउंडर और चीफ एक्जिक्यूटिव इरफान शेख के मुताबिक, उनकी कंपनी ने ऐप का सोर्स कोड मित्रों के प्रमोटर को $34 यानी कि लगभर 2,600 रुपये में बेचा है.

न्यूज़18 से बातचीत में शेख ने बताया, ‘हम उम्मीद करते हैं कि हमारे ग्राहक हमारे कोड का इस्तेमाल करके खुद का कुछ प्रोडक्ट बनाएं, लेकिन मित्रों के डेवलपर ने हूबहू हमारा प्रोडक्ट ले लिया. उन्होंने सिर्फ उसका लोगो (Logo) बदलकर अपने स्टोर पर अपलोड कर दिया.

(ये भी पढ़ें- जल्द बदल जाएंगे सबके मोबाइल नंबर! 10 की जगह होंगी 11 डिजिट, जानें डिटेल)

शेख ने साथ ही कहा कि डेवलपर ने जो किया है उससे कोई समस्या नहीं है, क्योंकि उसने स्क्रिप्ट के लिए पैसे दिए थे, जिसका उसने इस्तेमाल किया. लेकिन दिक्कत ये है कि लोग इसे भारतीय ऐप बता रहे हैं, जो कि सच नहीं है, और खासतौर पर तब जब उन्होंने इसमें कोई बदलाव नहीं किया है. शेख ने आगे कंफर्म किया कि कंपनी ने ऐप को मित्रों को codecanyon पर 34$ में बेचा है, जो कि करीब 2,600 रुपये है.

इसके अलावा जब उनसे डेटा होस्टिंग के बारे में पूछा गया तो शेख ने बताया कि Qboxus यूज़र के डेटा को उनके खुद के सर्वर पर होस्ट करने का ऑप्शन देता है, लेकिन मित्रों ने इस ऑप्शन को नहीं चुना और उसे अपने सर्वर पर होस्ट को सेलेक्ट किया. हालांकि अभी तक मित्रों के यूज़र डेटा के ट्रीटमेंट को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है.

(ये भी पढ़ें-सस्ते में मिल रहा है Xiaomi का 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला दमदार स्मार्टफोन, मिलेगी 4,500 mAh की बैटरी)

न्यूज़ 18 के सवालों के ईमेल के जवाब में ई-कॉमर्स शॉपकिलर (मित्रों ऐप का प्रमोटर) ने कहा, ‘हम अपना काम चुपके से करना चाहते हैं, और नहीं चाहते कि लोग हमें हमारे नाम से जानें. मुझे (आर्टिकल) थोड़ा निराशाजनक लगा. हम आपसे चाहते हैं कि आप इस तथ्य की सराहना करें कि हम ऐप पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और ऐप को बनाने का मकसद सिर्फ लोगों को ‘मेक इन इंडिया’ का ऑप्शन देना था.

इससे पहले रिपोर्ट आई थी कि लॉन्च होने के एक महीने के अंदर मित्रों ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 5 मिलियन (50 लाख) से ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है. साथ ही ये भी सामने आया था कि इसे IIT Roorkee के स्टूडेंट ने बनाया है.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: May 30, 2020, 1:30 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 17 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 800 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,850 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,893 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,896 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,909 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,209 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,215 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,220 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,224 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,225 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,228 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,230 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,231 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,252 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,253 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,254 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहले
↑