देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
टेक्नोलॉजी 4 बार पढ़ी गई

हेट स्पीच पर फेसबुक की बड़ी कार्रवाई, AI से 90 लाख से ज्यादा पोस्ट रिमूव किये

दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) हम सबकी जिंदगी का हिस्सा है. हो सकता है ये ख़बर भी आप फेसबुक पर ही पढ़ रहे हों.

Abhishek Raghuvanshi18 मई 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) हम सबकी जिंदगी का हिस्सा है. हो सकता है ये ख़बर भी आप फेसबुक पर ही पढ़ रहे हों. फेसबुक की रीच(पहुंच) इतनी ज्यादा है कि कई देशों की सरकारें इससे बनती और बिगड़ती हैं. खासतौर पर एशियाई देशों में जहां लोग अपने मजहब और राजनीतिक विचारधारा को लेकर काफी वोकल हैं, वहां इसकी प्रासंगिकता और बढ़ जाती है. ऐसे समय में फेसबुक की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है कि वो अपने प्लेटफॉर्म को क्लीन रखे. तमाम AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और तकनीक के बावजूद अभी भी ऐसी कोई तकनीक नहीं है जो किसी भी प्लेटफॉर्म को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने का दावा करता हो. वो भी तब जब उसके पास पूरी दुनिया में 2600 मिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर हों. हालांकि फेसबुक ने अपने AI में सुधार किया है जिसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आये हैं.

सरकारों, राजनीतिक पार्टियों, एनजीओं और तमाम प्रभावशाली लोगों के दबाव की वजह से फेसबुक ने पिछले दिनों अपने प्लेटफॉर्म को क्लीन करने की कोशिश जरूर की है. उस डेटा की भी बात करेंगे लेकिन उससे पहले समझते हैं कि आखिर फेसबुक इतना इम्पॉर्टेंट क्यों है.

तस्वीरों में खबर3 फोटो

Datareportal वेबसाइट के मुताबिक भारत में फेसबुक के 280 मिलियन मंथली यूजर हैं. वहीं अमेरिका में 190M, इंडोनेशिया में 130M, ब्राजील में 120M, मैक्सिको में 86M, फिलिपींस में 82M, वियतनाम में 63M, थाईलैंड में 48M, मिस्र में 41M, बांग्लादेश में 37M, पाकिस्तान में 37M, तुर्की में 37M और यूके 37M हैं.

यानी भारत, फेसबुक का सबसे बड़ा बाजार है और भारत में इंटरनेट का प्रयोग करने वाले 94 फीसदी लोग फेसबुक का भी प्रयोग करते हैं. ऐसे में भारत जैसे देश में सामाजिक सौहार्द को बनाये रखने में फेसबुक की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

फेसबुक ने इस महीने(मई में) Facebook Community Standard Enforcement Report जारी की, जिसमें उसने बताया है कि साल 2020 के पहले क्वार्टर यानी तिमाई में कंपनी ने प्लेटफॉर्म को साफ-सुथरा रखने के लिए क्या किया. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने कुल 1.7 बिलियन फेक अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है. इसके अलावा 9.6 मिलियन हेट स्पीच वाले पोस्ट रिमूव किये हैं. ये अब तक का रिकॉर्ड है. इससे पहले साल 2019 की आखिरी तिमाही में फेसबुक ने 5.7M ऐसे पोस्ट डिलीट किये थे. फेसबुक ने साल 2019 के तीसरे क्वार्टर में 7 मिलियन हेट स्पीच से जुड़े पोस्ट डिलीट किये थे.

फेसबुक के मुताबिक 2020 की पहली तिमाही में उसने हेट स्पीच से जुड़े पोस्ट को पहचानने के लिए नई तकनीक का सहारा लिया. हेट स्पीच से जुड़े पोस्ट को पहचाने के लिए अंग्रेजी भाषा में जिस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है उसे दूसरी भाषाओं में भी प्रयोग में लाया गया, हेट स्पीच से जुड़े जितने भी पोस्ट इस साल के पहले क्वार्टर में फेसबुक ने डिलीट किये हैं उसमें से 88.8% AI ने ही डिटेक्ट किया.

हालांकि AI के बावजूद पूरी तरह से हेट स्पीच को हटाना मुश्किल है. इसलिए सामान्य यूजर जिस पोस्ट को रिपोर्ट करता है उसे फेसबुक मैन्युअली रिव्यू करता है. फेसबुक के मुताबिक उसने जनवरी से मार्च के बीच 1.3 मिलियन हेट स्पीच से जुड़े ऐसे पोस्ट डिलीट किये हैं जिसे लोगों ने रिपोर्ट किया था. हालांकि पोस्ट करने वाले की अपील के बाद उसमें से करीब 63 हजार पोस्ट को फेसबुक ने रिस्टोर किया.

फेसबुक के मुताबिक हेट स्पीच क्या है –
फेसबुक के मुताबिक अगर किसी की नस्ल, जातीयता, राष्ट्रीयता, धार्मिक जुड़ाव, यौन इच्छा,  जाति, लिंग और गंभीर बीमारी या फिर विकलांगता को लेकर अगर सीधे हमला किया जाए तो वो हेट स्पीच की श्रेणी में आता है. इसमें भड़काऊ भाषण शामिल है चाहें वो किसी भी रूप में हो. वीडियो, टेक्स्ट या फिर तस्वीर के रूप में. आप हेट स्पीच के बारे में ज्यादा जानकारी इस लिंक पर पढ़ सकते हैं.

इसके अलावा फेसबुक ने जो बड़े कदम उठाये हैं उनमें 39.5 मिलियन एडल्ट न्यूडिटी और सेक्सुअल एक्टिविटी वाले पोस्ट, 25.5M वॉयलेंट ग्रैफिक्स वाले पोस्ट, 8.6M चाइल्ड न्यूडिटी और सेक्सुअल एक्सप्लॉयटेशन वाले पोस्ट, 7.9M ड्रग्स वाले पोस्ट, 6.3M आतंकवाद वाले पोस्ट, 4.7M ऑर्गनाइज्ड हेट वाले पोस्ट, 2.3M बुलिंग और हैरेशमेंट वाले पोस्ट, 1.7 मिलियन सुसाइड और सेल्फ इंजरी वाले पोस्ट और 1900 मिलियन स्पैम डिलीट किये हैं.

फेसबुक के द्वारा जारी डेटा से साफ पता चलता है कि फेसबुक ने सबसे ज्यादा सेक्सुअल कंटेंट, हिंसक ग्रैफिक्स और हेट स्पीच से जुड़े पोस्ट हटाये हैं. भारत मे बढ़ रही धार्मिक हिंसा की एक वजह फेसबुक पर होने वाले भड़काऊ पोस्ट भी हैं. ऐसे में जरूरी है कि हमें और आपको जो भी गलत लगे, भड़काऊ या अश्लील लगे, उसे रिपोर्ट करें. AI की मदद से फेसबुक ने ऐसे पोस्ट को डिलीट करने की अपनी क्षमता बढ़ाई है लेकिन इसके लिए पूरी तरह मशीनों पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है. इसलिए जरूरी है हम और आप एक सजग नागरिक की तरह व्यवहार करें. फेसबुक, ट्विटर, टिकटॉक, शेयरचैट, हेलो, इंस्टाग्राम चाहें कोई भी प्लेटफॉर्म हो, गलत लगने वाले पोस्ट को रिपोर्ट जरूर करें.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
एलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुएIndia Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 16 दिन पहलेOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन कियाIndia NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 16 दिन पहलेअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा?Technologyअमेरिकी सरकार का नया AI चैटबॉट: क्या America.gov सच में काम आसान करेगा? 17 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsएआई का बाप साबित होगा क्वांटम-एनलार्ज्ड एआई, अपार कंप्यूटिंग शक्ति से लैस, बदलते भविष्य की तस्वीर 800 दिन पहलेशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गईIndia Newsशहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस द्वारा कैम्प काॅप स्कीम शुरू की गई 1,850 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsपुण्याच्या विद्यार्थ्यांचा अनोखा पराक्रम: एमआयटी कॉलेजच्या विद्यार्थ्यांनी ड्रायव्हरलेस कार बनवली, एकाच चार्जवर 40 किमी धावते 1,893 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsतुटलेली उड्डाण: महाराष्ट्राच्या 8 व्या पास मेकॅनिकने हेलिकॉप्टर बांधले, परंतु चाचणी दरम्यान त्याच्या डोक्यावर पंखा पडल्याने त्याचा मृत्यू झाला 1,896 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर जिले का महू पूर्णतः स्मार्ट मीटर वाला पहला शहर बना -मोबाइल पर देख सकेंगे जानकारी, बिजली बचत के टिप्स भी मिलेंगे 1,909 दिन पहले
TimeNewsIndia NewsIndia Newsपक्षी-दर्शन व खजाने की खोज प्रतियोगिता आयोजित 2,209 दिन पहलेइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आगIndia Newsइंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के तिलक पथ रोड स्थित इंदिरा कंपलेक्स के तलघर दुकान में लगी भीषण आग 2,215 दिन पहलेनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा हैHealth & Fitnessनगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के पाँचवे चरण में अत्याधुनिक संसाधनों पर अधिक जोर दिया जा रहा है 2,220 दिन पहलेनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी हैHealth & Fitnessनिगम द्वारा अभियान चलाकर 1000 से 1200 लोगों के विरूद्ध स्पाॅट फाईन की कार्रवाई की गयी है 2,224 दिन पहलेजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसदHealth & Fitnessजामली आंगनवाड़ी में बना झूला,मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जी ने भी बना झूला किया पंसद 2,225 दिन पहलेइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजारIndoreइंदौर के MY में स्ट्रेचर पर लेटा एक शव महीनों से कर रहा अपने अंतिम संस्कार का कर रहा इंतजार 2,228 दिन पहलेलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है ।Health & Fitnessलॉकडाउन के बाद इंदौर-हावड़ा ये दूसरी ट्रेन है जो इंदौर से शनिवार को शुरू हुई है । 2,230 दिन पहलेदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफHealth & Fitnessदाऊदी बोहरा समाज ने की वार्ड 73 को जीरो वेस्ट बनाने की पहल की निगम आयुक्त ने भी की तारीफ 2,231 दिन पहले
इंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है।India Newsइंदौर शहर में सड़को पर भारी बारिश के बाद जल निकासी की समस्या गम्भीर हो चली है। 2,252 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessदो छात्रों ने बनाई पांच प्रकार की गणेश प्रतिमा, एक में हाथ में झाड़ू लिए नजर आए तो दूसरे में पुलिस की वर्दी में दिखे 2,252 दिन पहलेस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण  में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्णHealth & Fitnessस्‍वच्‍छता सर्वेक्षण में चौथी बार इंदौर नंबर स्वच्छता संकल्प के 9 वर्ष पूर्ण 2,253 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsदुनियाभर में गूगल की सर्विसेस डाउन : जीमेल, गूगल ड्राइव पर फाइल अटैच नहीं हो रहीं, यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने में भी दिक्कत 2,254 दिन पहलेपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई हैIndia Newsपुलिस को हो रही परेशानी को दूर करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग करने की व्यवस्था की गई है 2,255 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsघरों में बंद बच्चों को ऐसे बनाएं एक्टिव:कोरोना काल में बच्चों को निगेटिविटी से रखें दूर, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रैशराइज करने की बजाय दिलचस्प तरीकें अपनाएं पैरेंट्स 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessकोरोना संक्रमित मंत्री सिलावट 14 अगस्त को ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, दो दिन बाद कोरोना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर ली 2,257 दिन पहलेTimeNewsHealth & FitnessHealth & Fitnessआजादी की शुभकामनाएं देने के लिए आप वॉट्सऐप पर बना सकते हैं Independence Day स्टिकर्स, जानिए कितना आसान है प्रोसेस 2,258 दिन पहले
↑