देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsTechnology
टेक्नोलॉजी 7 बार पढ़ी गई

सावधान! PM Cares के नाम पर हो रही है धोखाधड़ी, जालसाजों ने बनाई फर्जी UPI ID

स्पैमर्स ने PM Care फंड की फेक UPI ID बनाई है. PM Cares Fund में दान देने के लिए सरकार की ओर से आधिकारिक यूपीआई आईडी ‘पीएमकेयर्स@एसबीआई’ (pmcares@sbi) जारी की गई है. ये ‘पीएम केयर्स’ (PM CARES) नाम से पंजीकृत है.

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
PM Cares के नाम पर हो रही धोखाधड़ी से रहे सावधान, जालसाजों ने बनाई 9 से ज़्यादा ऐसी फर्जी UPI ID

स्पैमर्स ने PM Care फंड की फेक UPI ID बनाई है.

PM Cares Fund में दान देने के लिए सरकार की ओर से आधिकारिक यूपीआई आईडी ‘पीएमकेयर्स@एसबीआई’ (pmcares@sbi) जारी की गई है. ये ‘पीएम केयर्स’ (PM CARES) नाम से पंजीकृत है.

देश की साइबर सुरक्षा का ध्यान रखने वाली नोडल एजेंसी सर्ट-इन (CERT-In) ने प्रधानमंत्री केयर्स कोष (PM Cares Fund) में दान देने वाले लोगों को मिलते-जुलते नामों वाली फर्जी यूपीआई (fake UPI ID) आईडी से सावधान रहने को कहा है. उसने कहा कि इस कोष में दान देने के लिए सरकार की ओर से आधिकारिक यूपीआई आईडी ‘पीएमकेयर्स@एसबीआई’ (pmcares@sbi) जारी की गई है. ये ‘पीएम केयर्स’ (PM CARES) नाम से पंजीकृत है.

(ये भी पढ़ें- लॉकडाउन के बीच Paytm का धमाकेदार ऑफर! रिचार्ज पर पाएं 50% कैशबैक!)

 सर्ट-इन ने बताया कि सरकार को इस संबंध में-

—पीएमकेयर्स@पीएनबी (pmcares@pnb),—पीएमकेयर्स@एचडीएफसीबैंक (pmcares@hdfcbank),
—पीएमकेयर@येसबैंक (pmcare@yesbank),
—पीएमकेयर@वाईबीएल (pmcare@ybl),
—पीएमकेयर@यूपीआई (pmcare@upi)
—पीएमकेयर@एसबीआई (pmcare@sbi)
—पीएमकेयर्स@आईसीआईसीआई(pmcares@icici) जैसी फर्जी यूपीआई आईडी की जानकारी मिली है.

सर्ट-इन कोष में दान देने वालों से यूपीआई आईडी की सत्यता की पुष्टि करने के लिए कहा है. सीईआरटी-इन ने कहा कि पीएम-केयर्स कोष में योगदान के लिए असली यूपीआई आईडी ‘pmcares@sbi’ है और पंजीकृत खाते का नाम ‘‘PM CARES’’ है.

(ये भी पढ़ें- Xiaomi, Vivo, Samsung समेत महंगे हो गए ये 31 स्मार्टफोन्स, अब इतना करना होगा खर्च)

इसके अलावा कोई भी आईडी फर्जी है. सरकार ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के लिए पीएम-केयर्स कोष बनाया है, जिसमें आम आदमी से लेकर बड़े कॉरपोरेट तक, सभी योगदान कर सकते हैं. निगरानी संस्था ने कहा कि सीईआरटी-इन को फर्जी यूपीआई आईडी के बारे में कई खबरें मिली हैं, जो ‘आपातकालीन दशाओं में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष’ (पीएम-केयर्स) की यूपीआई आईडी से मिलती-जुलती हैं.
(इनपुट-भाषा से)

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए ऐप्स से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 5, 2020, 9:33 AM IST

ePaper
आज का अंक23 november

23 नवंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
Amazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानीIndia NewsAmazon ने लॉन्च किया गजब का ड्रोन कैमरा, घर में उड़कर करेगा निगरानी 12 दिन पहलेCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौतीTechnologyCNBC के जिम क्रैमर: एआई डेटा सेंटर स्टॉक्स को फिर से चुनौती 18 दिन पहलेMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकसTechnologyMicrosoft ने neoclouds घटाए, एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर पर फोकस 18 दिन पहलेएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बादTechnologyएआई स्टॉक्स में बढ़ोतरी, ट्रिलियन डॉलर के बाजार मूल्य घटने के बाद 18 दिन पहलेचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताईTechnologyचीन ने 2030 से पहले चंद्रमा पर अंतरिक्षयात्रियों को उतारने की योजना बताई 19 दिन पहलेNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचेTechnologyNasdaq गिरावट में एशियाई चिप स्टॉक्स पर असर, SK Hynix, Samsung, Softbank, TSMC नीचे 19 दिन पहलेचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखाTechnologyचीन ने एकल क्रिस्टल ब्लेड कैस्टिंग में महारत का लक्ष्य रखा 19 दिन पहलेAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावटTechnologyAI के कारण Nasdaq गिरा, चिप स्टॉक्स और नियो क्लाउड्स में गिरावट 19 दिन पहले
↑