देश की बात, आपके शहर से
भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में छाया काला धुआं
भोपाल 0 बार पढ़ी गई

भोपाल के आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, 10 किलोमीटर दूर तक आसमान में छाया काला धुआं

भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित नगर निगम की कचरा डंपिंग साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई। कचरा खंती में अचानक आग, 20 फीट तक उठीं लपटेंकाला धुआं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पायाभोपाल।

Abhishek Raghuvanshi17 मार्च 2026 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित नगर निगम की कचरा डंपिंग साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई।
कचरा खंती में अचानक आग, 20 फीट तक उठीं लपटें
काला धुआं 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया
15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
भोपाल। भोपाल के आदमपुर छावनी स्थित नगर निगम की कचरा डंपिंग साइट पर सोमवार को अचानक आग लग गई। दोपहर करीब चार बजे लगी आग की लपटें करीब 20 फीट तक उठने लगीं, जबकि काला धुआं लगभग 10 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
आरडीएफ के ढेर से शुरू हुई आग
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग डंपिंग साइट के मुख्य गेट के पास रखे आरडीएफ (रिड्यूस डिराइव्ड फ्यूल) के ढेर से शुरू हुई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से कचरे के अन्य हिस्सों में फैलने लगी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कचरा हटाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
हर साल गर्मियों में होती हैं आग की घटनाएं
आदमपुर खंती में इस समय करीब 650 लाख टन कचरा जमा है। गर्मियों के मौसम में यहां आग लगने की घटनाएं अक्सर सामने आती हैं। कचरे के ढेर में मौजूद ज्वलनशील पदार्थ और उससे निकलने वाली मीथेन गैस के कारण छोटी चिंगारी भी बड़ी आग का रूप ले सकती है।
आसपास के गांवों पर असर
इस आग से उठे जहरीले धुएं का असर आसपास के सात से अधिक गांवों की करीब 12 हजार आबादी पर पड़ा। पर्यावरणीय प्रभाव को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों के उल्लंघन के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) पहले ही नगर निगम पर 1.80 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा चुका है, जिसका मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि कचरे में मौजूद ग्लास, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ मीथेन गैस के दबाव और गर्मी के कारण आग लगने की संभावना रहती है। दमकल की चार गाड़ियों की मदद से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 5 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़ेBhopalसेवा संकल्प यात्रा उज्जैन पहुंची, युवा संवाद में मुख्यमंत्री वर्चुअली जुड़े 23 दिन पहले13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्रBhopal13वें भोपाल विज्ञान मेले में एम पी ट्रांसको का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र 29 दिन पहलेप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभBhopalप्रदेश में 25 सितम्बर से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का शुभारंभ 29 दिन पहलेNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों कोBhopalNEET: सीएम डॉ. मोहन ने की समीक्षा, कहा- जरूरत पड़े तो पुलिस-अधिकारी अपनी गाड़ी से ले जाएं परीक्षार्थियों को 130 दिन पहलेमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदानBhopalमुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान 135 दिन पहलेश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कोBhopalश्रीमती ट्विशा शर्मा की मृत्यु के प्रकरण की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 155 दिन पहले
भोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया हैBhopalभोपाल। बकरीद (Bakrid) से ठीक पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के IAS अफसर नियाज खान (IAS officer Niaz Khan) के पशु कुर्बानी को लेकर दिए गए बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है 504 दिन पहलेभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है।Bhopalभोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हो गई है। 607 दिन पहलेएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें”Bhopalएकाउंट में एमाउंट पहुंचते ही चहके स्टूडेंट्स, मोहन यादव ने कहा” लैपटॉप की राशि अन्यत्र खर्च न करें” 609 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalसौरभ शर्मा को कोर्ट के बाहर से लोकायुक्त ने पकड़ा… 634 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल में 3 वर्षीय बच्‍ची से दुष्‍कर्म मामले पर सीएम गंभीर, मुख्‍य सचिव को कहा-हाईकोर्ट से बात करें, कठोर सजा दिलाएं 764 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopal27 अगस्त को फिर 5 हज़ार करोड़ कर्जा लेने जा रही मध्य प्रदेश सरकार 790 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalशरारतन ढंग से कराए विज्ञापन प्रकाशन पर रायसेन कलेक्टर ने दर्ज करवाई एफआईआर 798 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमप्र हाईकोर्ट की वक्‍फ बोर्ड पर तल्ख टिप्पणी, वकील समेत वक्‍फ से जुड़े सभी लोगों को लगाई फटकार 807 दिन पहले
TimeNewsBhopalBhopalदावेदारों की सूची लेकर मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे 968 दिन पहलेराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शनBhopalराजधानी भोपाल मैं ज्योति टॉकीज चौराहे पर छात्रों का बड़ा प्रदर्शन 969 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalभोपाल मास्टर प्लान का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा 973 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalराम मंदिर के लिए मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया धन्यवाद 978 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalदुष्कर्म पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय उसे डर का एहसास कराना, राज्य सरकार का अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण : जीतू पटवारी 994 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक 1,032 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी संभागों के प्रभारी अधिकारियों (ACS और ADG) की बैठक में दिए निर्देश 1,033 दिन पहलेTimeNewsBhopalBhopalलोक सेवा गारंटी के तहत मिलेंगे होम एवं पर्यटन बार लाइसेंस 1,040 दिन पहले
↑