रांदेर टाऊन क्षेत्र का एक किलोमीटर के इलाके को चारों ओर से घेर कर सभी मार्गों पर बैरिकेट लगा दिए गए हैं.
गुजरात में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 102 हो चुकी है जबकि कोरोना वायरस की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है.
बता दें कि सूरत के रांदेर क्षेत्र में लॉन्ड्री संचालक के पास पूरे इलाके से लोग आते हैं. यही कारण है कि प्रशासन इस मामले को काफी गंभीरता से ले रहा है. प्रशासन की ओर से इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आखिर उसकी दुकान से कहां-कहां से कपड़े लिए और दिए गए हैं. संक्रमण की आशंका को देखते हुए प्रशासन अब पूरे इलाके में डोर टू डोर सर्वे करा रहा है.
इतना ही नहीं रांदेर टाउन क्षेत्र के एक किलोमीटर के इलाके को चारों ओर से घेर कर सभी मार्गों पर बैरिकेट लगा दिए गए हैं. लोगों की आवाजाही रोकने के लिए इलाके में लाल झंडे भी लगाए जा रहे हैं. लोगों से अनिवार्य रूप से घरों में ही रहने की हिदायत दी जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक पूरे इलाके में करीब 54 हजार लोग होम क्वारेंटाइन में हैं जो राज्य का शायद सबसे बड़ा होम क्वारेंटाइन जोन बन गया है.
बता दें कि गुजरात में अब तक कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 102 हो चुकी है जबकि कोरोना वायरस की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं पूरे देश में 2301 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं जबकि 56 लोगों की जान जा चुकी है.ये भी पढ़ें :-
COVID-19 से कैसे लड़े दिल्ली! स्वास्थ्य मंत्री बोले- 50 हजार PPE किट की जरूरत
कोरोना वायरस: कश्मीर में जुमे की नमाज के लिए प्रतिबंध और कड़े किए गए
सीएम योगी का निर्देश- यूपी में चरणबद्ध तरीके से लॉक डाउन खोलने की बनाएं योजना
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 3, 2020, 3:04 PM IST
