देश की बात, आपके शहर से
COVID-19 से कैसे लड़े दिल्ली! स्वास्थ्य मंत्री बोले- 50 हजार PPE किट की जरूरत
देश 0 बार पढ़ी गई

COVID-19 से कैसे लड़े दिल्ली! स्वास्थ्य मंत्री बोले- 50 हजार PPE किट की जरूरत

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए 50 हजार पीपीई किट.

Abhishek Raghuvanshi3 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए चाहिए 50 हजार पीपीई किट. (फाइल फोटो)

तस्वीरों में खबर2 फोटो
कोरोना से कैसे लड़ेगी दिल्ली! स्वास्थ्य मंत्री बोले- PPE की है कमी, तुरंत चाहिए 50 हजार किट

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस (Coronavirus) से 293 लोगों के संक्रमित होने का मामला सामने आया है.

नई दिल्ली. दिल्ली में कोरोना वायरस (coronavirus) का संक्रमण दिनों-दिन फैलता ही जा रहा है. स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा कि दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना दूसरे चरण में पहुंचा है. लेकिन हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए पर्याप्त इंतजामों की कमी है. जैन ने कहा कि आज की तारीख में दिल्ली में 50 हजार पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्युपमेंट यानी पीपीई किट (Personal Protective Equipment) की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पीपीई की सख्त कमी है. जैन ने बताया कि दिल्ली में अभी 293 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. इनमें से 141 केस की जानकारी गुरुवार को हुई है, जिनमें 12 वैसे लोग हैं जो मरकज में शामिल हुए थे.

मरकज के 182 मामले सामने आए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने न्यूज 18 के साथ बातचीत में कहा कि निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल होने वाले लोगों में कुल 182 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. उन्होंने वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अभी तक हालांकि देश में कहीं से भी कम्युनिटी ट्रांसफर का कोई केस सामने नहीं आया है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो मामला और गंभीर हो सकता है. दिल्ली और पूरा देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के दूसरे दौर से गुजर रहा है.

मरकज में शामिल लोगों के साथ भाषा की भी समस्यानिजामुद्दीन में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मरकज से कुल 2346 लोगों को निकाला गया था. इनमें से 1810 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है. 506 लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए, जबकि 182 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. बाकी लोगों की जांच हुई है, जिनकी रिपोर्ट कल तक आ जाएगी. मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि मरकज में जो लोग शामिल हुए हैं, उनकी देखभाल करने में भाषाई समस्या भी आड़े आ रही है. क्योंकि इनमें से कई लोग अन्य देशों के हैं या उनकी स्थानीय भाषा के कारण बातचीत में दिक्कतें आ रही हैं.

PM मोदी के साथ दिल्ली सरकार
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू किए लॉकडाउन के समर्थन में कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों के समर्थन में खड़े हैं. संपूर्ण लॉकडाउन से ही इस महामारी से निपटा जा सकता है. जैन ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वे लॉकडाउन का पालन करें. उन्होंने बताया कि दिहाड़ी मजदूरों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए दिल्ली सरकार हरसंभव इंतजाम करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें –
COVID 19: दिल्ली में सरकारी अस्पताल के 2 नर्सिंग स्टाफ मिले पॉजिटिव

अस्पताल में बिना कपड़ों के घूम रहे थे तबलीगी जमात के लोग, अब FIR दर्ज

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दिल्ली-एनसीआर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 3, 2020, 3:12 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल परHealth & Fitnessइंग्लैंड के कंसल्टेंट डॉक्टर अगले महीने हड़ताल पर 25 मिनट पहलेApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दीTechnologyApple ने iPhone Duo के अंदरूनी स्क्रीन टूटने पर प्रतिक्रिया दी 2 घंटे पहलेAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातेंTechnologyAnthropic का ब्लॉकबस्टर शेयर लिस्टिंग: 5 चौंकाने वाली बातें 2 घंटे पहलेसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशालाMadhyaPradeshसारोजिनी नायडू महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा पर पुस्तक लेखन कार्यशाला 9 घंटे पहलेशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपयेMadhyaPradeshशहडोल की दुर्गा सिंह ने लकड़ी शिल्प से कमाई 6-8 हजार रुपये 9 घंटे पहलेएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरीMadhyaPradeshएमपी ट्रांसको ने रमौआ डैम के पास 220 केवी लाइन शिफ्टिंग पूरी 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जामली के गायत्री धाम में योगाभ्यास किया 9 घंटे पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 9 घंटे पहले
वृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चतुर्थ राष्ट्रीय HR-CSR सम्मेलन ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 2 दिन पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 2 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 2 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
↑