6 घंटे में मिले गुम हुए दो नाबालिग भाई:इंदौर में चमेली देवी कॉलेज के पास से पुलिस ने बरामद किया, परिवार को सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके से दो नाबालिग भाई शनिवार को अचानक लापता हो गए। दोनों के लापता होने पर परिवार के लोग सख्ते में आ गए। उन्होंने तत्काल उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
इधर , पुलिस को जानकारी मिली कि द्वारकापुरी इलाके के ऋषि पैलेस निवासी 12 और 9 वर्षीय दो मासूम नाबालिग शनिवार दोपहर को लापता हो गए थे। पुलिस तुरंत एक्टिव मोड में आ गई। पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की।
इस दौरान तेजाजी नगर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मासूम चमेली देवी कॉलेज के पास लावारिस स्थिति में घूम रहे हैं। जिस पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को संरक्षण में लिया और उनकी जानकारी निकालकर द्वारकापुरी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिवार के सौंपा। पुलिस ने 6 घंटे में दोनों नाबालिग को तलाश लिया।

Exit mobile version