20 लाख रुपये की सोने की बांसुरी… सांवलिया सेठ के दरबार में श्रद्धालु की अनोखी भेंट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में जयपुर का एक श्रद्धालु 137 ग्राम सोने से बनी बांसुरी लेकर पहुंचा. इस बांसुरी की कीमत करीब 20 लाख रुपये है. श्रद्धालु फैमिली ने इसे भगवान श्री सांवलिया सेठ को श्रद्धा के साथ अर्पित कर दिया.

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह मंदिर में चढ़ी एक अनोखी भेंट है. जयपुर से आए एकश्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को 137 ग्राम शुद्ध सोने से बनी बांसुरी अर्पित की है इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है

Exit mobile version