स्टेट बार के कल चुनाव, 10 से 5 होगा मतदान

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

इंदौर से 22 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे, 11 बूथों पर होगी वोटिंग, तैयारिया पूर्ण

तेजकुमार सेन
इंदौर। वकीलों की संवैधानिक संस्था मप्र स्टेट बार काउंसिल के 25 प्रतिनिधियों के लिए भीषण गर्मी के बीच कल मंगलवार को मतदान होगा। पूरे प्रदेश के साथ इंदौर में भी होने वाले इस वोटिंग की सभी तैयारियों कर ली गई है। इसके लिए जिला कोर्ट परिसर में कुल 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
हर 5 साल में होने वाले इस चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी न्यायमूर्ति सुशील कुमार पालो बनाए गए हैं। इंदौर में वोटिंग के लिए मुख्य मतदान अधिकारी एडीजे आलोक कुमार मिश्रा बनाए गए है। कल के मतदान को देखते हुए सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस बार 2 सदस्यों के पद महिलाओं के लिए नामित होने से मतदाता 25 की बजाय 23 सदस्यों के लिए ही वोट दे सकेगा। इस चुनाव में कुल 121 प्रत्याशी हैं जिनका सबका (पुरूष और महिला प्रत्याशी ) एक ही मत पत्र होगा एवं कुल 23 उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर 01 से लेकर 23 नं तक वोट दे सकेंगे। वोटिंग का समय सुबह दस बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। चुनाव में प्रदेश के कुल लगभग 86 हजार वकील वोटर्स है। इनमें इंदौर में सर्वाधिक 10 हजार 637 वोटर्स है। कल मतदान के बाद मतगणना करीब एक माह बाद 16 जून से प्रारंभ होगी जो कई दिनो तक चलेगी।
कुल 11 मतदान केंद्र
इंदौर में वोटिंग के लिए कुल 11 बूथ बनाए गए हैं। इनमें वकीलों की सनद वर्ष के हिसाब से विभाजित किया गया है। यह इस प्रकार रहेगा_

बूथ क्रमांक 1 (नवीन न्यायालय भवन का सभागार में:-)
सनद वर्ष 1962 से 1995 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 01 से 980

बूथ क्रमांक 2 (नवीन न्यायालय भवन का सभागार में:-)
सनद वर्ष 1995 से 2002 के वोट डलेंगे

- Advertisement -

मतदाता क्रमांक 981 से 1904

बूथ क्रमांक 3 (नवीन न्यायालय भवन का सभागार में:-)
सनद वर्ष 2002 से 2008 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 1905 से 2800

बूथ क्रमांक 4 (नवीन न्यायालय भवन का सभागार में:-)
सनद वर्ष 2008 से 2013 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 2801से 3724

बूथ क्रमांक 5 (अधिवक्ता ग्रंथालय(भू-तल) बार रूम के सामने:-)
सनद वर्ष 2013 से 2016 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 3725 से 4620

बूथ क्रमांक 6 (अधिवक्ता ग्रंथालय(भू-तल) बार रूम के सामने:-)
सनद वर्ष 2016से 2019 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 4621 से 5488

बूथ क्रमांक 7 (टेनिस हाल(मंदिर के पीछे:-)

सनद वर्ष 2019 से 2021के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 5489 से 6496

बूथ क्रमांक 8 (टेनिस हाल(मंदिर के पीछे):-)

सनद वर्ष 2021 से 2022के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 6497 से 7504

बूथ क्रमांक 9 मुख्य )अधिवक्ता कक्ष 🙂

सनद वर्ष 2022 से 2023 के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 7505 से 8596

बूथ क्रमांक 10 (मुख्य अधिवक्ता कक्ष 🙂

सनद वर्ष 2023से 2024के वोट डलेंगे

मतदाता क्रमांक 8597 से 9520

बूथ क्रमांक 11 (मुख्य अधिवक्ता कक्ष 🙂

सनद वर्ष 2024 से 2026 के वोट डलेंगे
मतदाता क्रमांक 9521 से 10537

इंदौर के ये प्रत्याशी
यह चुनाव लड़ने वाले इंदौर से जो वकील मैदान में है इनमें स्टेट बार के मौजूदा सदस्य सुनील गुप्ता, हितोषी जय हार्डिया, विवेक सिंह, नरेन्द्र कुमार जैन एवं खिलाड़ी लाल गनगौरे के अलावा इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष रह चुके सुरेन्द्र कुमार वर्मा, निमेष पाठक, तनुज दीक्षित, राकेश सिंह भदौरिया, अखिलेश कुमार सक्सेना, विनोद द्विवेदी, शैलेंद्र मिश्रा, सी पी पुरोहित, राजेंद्र सिंह, कन्हैयालाल यादव, शेख अलीम, प्रीति तिवारी, प्रतिभा वालिया, नूर जहाँ खान, रेखा बोरवेल, शादाब खान एवं मोहम्मद शब्बीर खान के नाम शामिल है।

Exit mobile version