सर्वर डाउन की टेंशन खत्म, इंदौर की 52 गैस एजेंसियों पर शुरू हुई मैन्युअल बुकिंग, घर-घर पहुंचेगा सिलिंडर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण परेशान हो रहे लोगों को राहत देने के लिए शुक्रवार से शहर में तीनों गैस कंपनियों में गैस एजेंसियों के माध्यम से ग्राहकों के लिए मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू की है।
इंदौर। शहर में गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण परेशान हो रहे लोगों को राहत देने के लिए शुक्रवार से शहर में तीनों गैस कंपनियों में गैस एजेंसियों के माध्यम से ग्राहकों के लिए मैन्युअल बुकिंग की सुविधा शुरू की है। सर्वर पर लोड बढ़ने के कारण जहां लोगों के मोबाइल के माध्यम से गैस सिलिंडर बुक नहीं हो पा रहे है। ऐसे में लोग अब गैस एजेंसी के कार्यालय जाकर भी गैस सिलिंडर की बुकिंग कर सकते है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निर्देश पर शहर में संचालित 52 गैस एजेंसियों ने अतिरिक्त वाहन व हॉकर भी लगाए हैं, ताकि लोगों के घरों में गैस सिलिंडर समय पर पहुंच सके। आम दिनों में जहां प्रतिदिन शहर में 24 से 25 हजार गैस सिलिंडर का वितरण होता है। वही अब एक दिन में 27 से 28 हजार गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है।
रेस्टोरेंट पर इस्तेमाल हो रहे घरेलू सिलिंडर किए जब्त
महू व इंदौर शहर में संचालित रेस्टोरेंट में कमर्शियल के स्थान घरेलू सिलिंडर का उपयोग मिलने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की। विभाग के जांच दल ने शुक्रवार को नौ प्रकरण में 32 गैस सिलिंडर जब्त किए।

Exit mobile version