
इंदौर। रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर आरोपित को जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों के मुताबिक 27 अप्रैल को फरियादी राहुल पुत्र रंजीत सिंह निवासी रायसेन पंचवेली एक्सप्रेस के जनरल कोच में भोपाल से इंदौर की यात्रा कर रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने अपना मोबाइल बैग में रखा। इंदौर स्टेशन पहुंचने पर बैग चेक करने पर मोबाइल नहीं मिला। थाना प्रभारी निरीक्षक रश्मि पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित दीपक अहिरवार को गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है।
